{"_id":"cbab70a4ee0709bf2eb9fe7bf28e6bb1","slug":"police-arrested-the-man-blackmailing-schoolgirl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को ब्लैकमेल करने वाले युवक को पुलिस ने धरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को ब्लैकमेल करने वाले युवक को पुलिस ने धरा
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार बाजार पुलिस ने बुधवार की सुबह रेलवे स्टेशन के पास से छात्रा को ब्लैकमेल करने वाले एक युवक को पकड़ दिया। छात्रा के मुताबिक पकड़ा गया युवक उससे फोटो के बदले में सात हजार रुपये मांग रहा था। रुपये नहीं देने पर वह छात्रा को बदनाम करने की धमकी दे रहा था।
कस्बा निगोही में रहने वाली दो बहनें शहर के एक महिला डिग्री कॉलेज में स्नातक की छात्रा हैं। छोटी बहन बीएससी की छात्रा है। उसने अपने साथ पढ़ने वाली अपनी सहेली को अपने कुछ फोटो देखने के लिए दिए थे। कुछ दिनों बाद उसकी सहेली के भाई का फोन छात्रा के पास आया। उसने कहा कि वह फोटोग्राफी का काम करता है। उसने छात्रा के कुछ फोटो अश्लील बना दिए हैं। वह उन फोटो से छात्रा को बदनाम कर देगा। छात्रा के मुताबिक वह युवक लगातार उसे परेशान कर रहा था। आए दिन फोटो की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश करता था। बुधवार को युवक ने छात्रा को फोन करके कहा कि वह सात हजार रुपये लेकर रेलवे स्टेशन के पास आ जाए। अगर वह रुपये लेकर नहीं आई तो उसके फोटो मोहल्ले में चिपका देगा। छात्रा अपने परिवार वालों के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई और पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और हवालात में डाल दिया। युवक के परिवार वाले समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखने की तैयारी कर रही है।
बोलेरो सवार युवकों ने किया किशोरी को अगवा
शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र के गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को बोलेरो सवार युवकों ने अगवा कर लिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर जलालाबाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
किशोरी के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 31 सितंबर की शाम पांच बजे घर से शौच को निकली थी। इसके बाद से उसका कहीं पता नहीं लगा। आसपास की रिश्तेदारियों में भी उसे तलाशा गया। अगले दिन उनके रिश्तेदार ने बताया कि थाना तिलहर क्षेत्र के गांव वरहा निवासी राम सिंह, गोविंद गुप्ता, भूर और उसकी पत्नी उनकी बेटी को जबरन बोलरो गाड़ी में बैठाकर ले गए हैं। किशोरी को अगवा करने वाले काफी दबंग किस्म के लोग हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरी की बरामदगी के लिए आरोपियों के घरों में लगातार दबिशें दे रही है।