{"_id":"6af3755e8541a5dc5201a493","slug":"at-a-crossroads-a-young-mans-throat-was-slit-another-person-who-arrived-to-help-was-also-beaten-until-left-half-dead-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-172015-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चौराहे पर युवक का गला रेता, बचाने पहुंचे दूसरे को भी पीटकर अधमरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चौराहे पर युवक का गला रेता, बचाने पहुंचे दूसरे को भी पीटकर अधमरा किया
विज्ञापन
देवराजपुर में सोमवार शाम खूनी संघर्ष से मची अफरा-तफरी, धारदार हथियार से किया हमला
10 नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा, तीन आरोपी गिरफ्तार
हाटा। हाटा कोतवाली क्षेत्र के देवराजपुर गांव में सोमवार शाम चौराहे पर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गला रेत दिया गया। उसे बचाने पहुंचे दूसरे युवक को भी हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी कथित तौर पर 5151 ग्रुप से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस 10 नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
देवराजपुर गांव निवासी मनोज चौहान सोमवार शाम करीब पांच बजे चौराहे पर स्थित एक दुकान से सामान खरीदने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान वहां पहुंचे कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने मनोज को लाठी-डंडों से पीटने के बाद धारदार हथियार से उनके गले पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
मनोज को हमलावरों से बचाने के लिए गांव के ही पपिंदर ने हस्तक्षेप किया तो आरोपियों ने उन्हें भी निशाना बना लिया। हमलावरों ने पपिंदर को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
सरेराह हुई वारदात से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में 10 नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी रविप्रताप यादव निवासी ग्राम लंगडी, अभय सिंह निवासी ग्राम सकलौली, सचिन यादव निवासी ग्राम लंगडी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में तीनों को जेल भेज दिया गया।
स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मथौली बाजार पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मनोज चौहान का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में, जबकि पपिंदर का इलाज कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।