{"_id":"6af375403f020899d70468ea","slug":"vintage-car-destroyed-in-garage-fire-major-disaster-averted-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112447-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गैराज में आग से पुरानी कार जली, बड़ा हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गैराज में आग से पुरानी कार जली, बड़ा हादसा बचा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में सोमवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। ठंडी सड़क स्थित एक गैराज में कार में आग लगने से बड़ा हादसा बच गया, क्योंकि पास में कई सीएनजी कारें खड़ी थीं। आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम न होने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने गैराज मालिक को फटकार लगाई।
कादरीगेट थाने के लालगेट से आईटीआई चौराहे मार्ग पर सुघर मोटर्स गैराज में रात करीब साढ़े आठ बजे मरम्मत के लिए खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख गैराज मालिक ने परिजनों के साथ मिलकर अपने दो और पड़ोसी के पांच सिलिंडर से आग बुझाने का प्रयास किया। आग तेजी से फैल रही थी। इसी दौरान सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार दो दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब आधा घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पास में कई सीएनजी कारें खड़ी होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था।
सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने प्रतिष्ठान स्वामी से आग बुझाने के इंतजाम न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान बनाते समय ही आग से बचाव के उपाय होने चाहिए थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने दमकल कर्मियों को भी निर्देश दिए कि वे ऐसे प्रतिष्ठानों में मानक के अनुसार पर्याप्त व्यवस्थाएं करवाएं।
विज्ञापन
जेई के घर भी लगी आग
आवास विकास परिषद के जेई संतोष कुमार के घर भी सोमवार रात करीब आठ बजे आग लग गई। उनके घर की छत पर रखे गत्तों में आग लगी थी। तेज लपटें देखकर आसपास के लोग हैरान रह गए। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। संतोष कुमार ने बताया कि कोई खास नुकसान नहीं हुआ और आग आतिशबाजी गिरने से लगने का अनुमान है।