फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pistol at the young man beaten to old enmity Bton

पुरानी रंजिश में युवक की तमंचे की बटों से पीटा

Sun, 03 Apr 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 03 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र में प्रोफेसर कॉलोनी के तिराहा पर शनिवार की पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने एक युवक को लहूलुहान कर दिया। आरोप है हमलावरों ने उसकी जेब से चार हजार रुपये भी निकाल लिए। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले थाना सदर बाजार में तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मोहल्ला सुभाषनगर निवासी अमित कुमार रात करीब दस बजे पैदल अपनी मां के लिए जूस लेने जा रहे थे, तभी प्रोफेसर कॉलोनी तिराहा के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने डंडों और तमंचे की बट से अमित की जमकर पिटाई कर दी। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पुलिस पहुंच गई। अमित का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी जेब चार हजार रुपये भी निकाल लिए। पुलिस ने हमलावरों को तलाश किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस के द्वारा रिपोर्ट नहीं लिखे जाने से पीड़ित पक्ष सहमा हुआ हैै। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed