{"_id":"4f1c19ec20830104925e651527e71578","slug":"pickup-full-of-restricted-animals-caught-two-captive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशुओं से भरी पिकअप पकड़ी, दो बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिबंधित पशुओं से भरी पिकअप पकड़ी, दो बंदी
तिलहर।
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
पिकअप वाहन में बेहोश करके हड्डियों के बोरों के नीचे छिपाकर ले जाए जा रहे चार प्रतिबंधित पशुओं को कोतवाली पुलिस ने घेेराबंदी करके पकड़ लिया। इस दौरान दो लोग हवाई फायर करते हुए भाग निकले। प्रतिबंधित पशुओं को प्राथमिक उपचार के बाद नागरिकों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
सोमवार सुबह चार बजे सूचना पर कोतवाली पुलिस ने भक्सी तिराहे पर शाहजहांपुर से आ रही पिकअप को जब रोकना चाहा तो चालक ने गाड़ी पुलिस कर्मियों पर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने एक ओर कूदकर जान बचाई। इसके बाद गाड़ी का पीछा करके पिकअप को पकड़ लिया। गाड़ी को जब थाने लाकर उसमें लदे हड्डियों के बोरे हटवाए गए तो नीचे अचेत अवस्था में चार प्रतिबंधित पशु मिले। कोतवाल रूम सिंह यादव ने तत्काल डॉक्टर को बुलाकर उनका इलाज कराया। एक घंटे बाद पशुओं को होश आने पर स्थानीय लोगों की सुपुदर्गी में दे दिया गया। चर्चा है कि इस दौरान दो लोग फायर करते हुए भागने मेें सफल रहे जबकि दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में हरपाल निवासी बामनो वाली मढ़ईया, डिडौली (जेपीनगर) और गुड्डू पुत्र असलम निवासी नन्हेंणा देहात (जेपीनगर) शामिल हैं। इन पर प्रतिबंधित पशुओं को अमानवीय ढंग से ले जाने तथा गैंगेस्टर की कार्रवाई की जा रही है।
कानून तोड़ने वालों को रियायत नहीं: कोतवाल
कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि सोमवार को कुछ लोग प्रतिबंधित पशुओं के मामले में बंदी लोगों को छोड़ने के लिए दबाव बना रहे थे। बात न मानने पर ट्रांसफर कराने की धमकी दे रहे थे। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कोई रियायत नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
गोकशी के खिलाफ मोदी सेना ने फूंका पुतला
तिलहर। मोदी सेना के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पशु तस्करों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। मुख्य चौराहे पर माफियाआें का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतिबंधित पशुओं की हत्या पर रोक लगाने तथा इनके व्यापार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मोदी सेना के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोमवार को कटरा के गोकशी माफियाओं को छोड़ने के लिए कुछ लोगों ने कोतवाल पर दबाव बनाया था और न छोड़ने पर ट्रांसफर कराने की धमकी दी है। यदि ऐसा होता है तो मोदी सेना उग्र आंदोलन करेगी। पुतला फूंकने वालों में गुरजीत सिंह, रवि यादव, शशांक शर्मा, यश अग्र्रवाल, राहुल देव सागर, धीरज गुप्ता, धर्मवीर, राजभारती आदि शामिल रहे।