{"_id":"06faa1aefcce03f322f9d5f6b9bdcdd6","slug":"people-from-both-communities-met-at-night-in-the-ruins-throat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडहर में रात को दोनों समुदायों के लोग मिले गले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खंडहर में रात को दोनों समुदायों के लोग मिले गले
जलालाबाद।
Updated Fri, 14 Aug 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के खंडहर गांव के अड्डे पर बृहस्पतिवार देर शाम फायरिंग की घटना को लेकर दर्ज केस को मनमाना और गलत बताते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रलियों में लदकर शुक्रवार सुबह कोतवाली को कूच किया तो सूचना मिलते ही पूरा तंत्र हरकत में आ गया और जैसे-तैसे लोगों को समझाकर कर वापस लौटाया। शाम को अमले की पहल रंग लाई। पंचायत हाट पर खंडहर और आसपास के तीन गांवों के दोनों समुदायों के ढाई सौ से अधिक लोग जुटे। एसडीएम भरत लाल सरोज, सीओ जलालाबाद आदेश त्यागी और सीओ सदर अनुराग दर्शन की मौजूदगी में दोनों पक्षों के प्रमुख लोग गले मिले। तय हुआ कि गांव में दोनों ही पक्ष यथास्थिति बनाए रखेंगे अर्थात मदरसा निर्माण या कोई नई धार्मिक परंपरा अथवा निर्माण की पहल नहीं होगी।
इससे पहले दिन में खंडहर और सटे हुए गांवों में कर्फ्यू सरीखा सन्नाटा पसरा था। पीएसी के जवानों के साथ ही अड्डे और गांव में करीब आठ स्थानों पर पुलिस ने कैंपिंग की। साथ ही चौकसी के लिए पैदल गश्त का दौर भी जारी रहा। तनाव की स्थिति को भांपते हुए आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए शाहजहांपुर क्राइम ब्रांच की सशस्त्र टीम ने सादे वेश में भ्रमण किया। बृहस्पतिवार को अड्डे के पास टेंपो स्टैंड पर जहां फायरिंग की घटना हुई थी, वहां पुलिस अधिकारी मौजूदा और पूर्व प्रधान के अलावा गांव के दूसरे मानिंदों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते रहे। ग्रामीणों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि जिस आजम को गोली लगी है, वह आपराधिक इतिहास वाला है और तमंचा उसी के हाथ में था। वहीं अड्डे पर घटना से पहले तीन चक्कर लगा गया था और टेंपो स्टैंड के पास अपने खेत में खड़े 12 वर्षीय नितिन को उसने कुछ अपशब्द कहे तो विवाद की शुरूआत हो गई। देखते ही देखते किशोर को खेत में पटक उसके सीने पर वह चढ़ बैठा तो भीड़ उसकी ओर लपकी। उसने तमंचा हवा में लहराकर पास न आने की धमकी दी और उसी दौरान छीनाझपटी में संदिग्ध हाल में पीछे आजम के कंधे से नीचे गोली लगी। वह वहां से भागा तो पुलिस ने पब्लिक के साथ उसे खदेड़कर तमंचे समेत दबोचा और बाइक पर अस्पताल ले गई।
प्रधान रामवीर सिंह, पूर्व प्रधान जेंटर सिंह और बुजुर्ग बाबूराम पांडेय ने बताया कि फायरिंग की घटना में जिस नितिन के पिता और भाई को हमलावर बताया गया है, वे तो मौके पर थे ही नहीं। ग्रामीणों ने इसलिए इस प्रकरण में पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी है। बाद में इस तथ्य को भांपते हुए पुलिस-प्रशासन ने तत्काल शांति बहाली पर फोकस किया। सीओ आदेश त्यागी ने कहा कि विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
आजम रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में भरती
शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव खंडहर में बृहस्पतिवार देर शाम संदिग्ध तरीके से हुए फायरिंग में जख्मी आजम पुत्र आशिक अली को बरेली के रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन अभी वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। सीओ आदेश त्यागी ने बताया कि गोली उसके कंधे के नीचे पीठ की ओर से लगी है। उसके और आरोपी पक्ष के लोगों के बयान के बाद ही घटना की असलियत को विवेचना में सामने लाया जाएगा।
छात्रा को छेड़ने वाले दूसरे आरोपी को भी जेल
शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के खंडहर गांव के पास बुधवार को दसवीं की छात्रा से बीच सड़क छेड़छाड़ करने और उसका कपड़ा फाड़ डालने की घटना में नामजद दूसरे किशोर आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे बाल सुधार गृह (किशोर) में भेज दिया गया है। सीओ आदेश त्यागी ने यह जानकारी दी।