{"_id":"57b9b6eb4f1c1b9663d4efe9","slug":"pasgwan-new-bike-stolen-and-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पसगवां से चोरी की नौ बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पसगवां से चोरी की नौ बाइक बरामद
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
नौ बाइक बरामद
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई और शाहजहांपुर जिलों से चोरी की गयी नौ बाइक को रोजा पुलिस ने बरामद किया है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया लेकिन असली गुनहगार पुलिस की पकड़ से कोसों दूर है। पुलिस के आपरेशन लुटेरे में बड़ी कामयाबी मिलने की संभावना है जिसके तार अंतर्जनपदीय गैंग से जुड़े होने के संकेत मिले हैैं।
बता दें कि रोजा थाना क्षेत्र के जमुही निवासी मदनपाल कश्यप की बाइक करीब आठ माह पहले रोजा मंडी से चोरी हुयी थी जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गयी थी लेकिन पुलिस बाइक को बरामद नहीं कर सकी थी। आहत मदनपाल और गांव के संजीव सिंह ने खुद की बाइक को तलाशने के लिये अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया। बीते शुक्रवार को दोनों बाइक ढूंढते हुये पसगवंा थाना क्षेत्र के गांव मोहदिदनपुर पहुंचे और अपनी बाइक को एक घर पर देखकर कर रोजा पुलिस को फोन किया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाठक, एसआई तेजपाल सिंह दलबल के साथ पहुंच गये। बाइक को एक घर से बरामद किर लिया तथा मकान स्वामी को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि जिसके घर से बाइक बरामद हुयी उसने 15 हजार रुपये मे गांव के ही एक युवक से खरीदी थी। पुलिस ने आरोपी युवक के यहां छापा मारा तो कुछ और बाइक बरामद हुईं। दो दिन चली पुलिस कार्रवाई में मोहदिदनपुर गांव से नौ बाइक को बरामद किया गया। रोजा पुलिस ने पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है क्योंकि बाइक चोरों और लुटेरों का कोई सदस्य पुलिस की पकड़ में नही आ सका है। जिन तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है वे फरार आरोपी के परिजन बताये जा रहे हैं। उन्होंने बाइकें चोरी कर लाये जाने की बात स्वीकार की है। बरामद बाइकों में छह बाइक हरदोई जनपद से पजीकृत हैं जबकि तीन का पंजीयन शाहजहांपुर से होना बताया गया है। पुलिस संभागीय परिवहन अधिकारी के यहां बाइक मालिकों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
इस पूरे खेल में अंतर्जनपदीय बाइक चोरों और लुटेरों के शामिल होने के संकेत हैं जो हरदोई, खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर आदि क्षेत्र के बातये गये हैं। आरोपियों की तलाश में कई ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी जारी है। पसगवां थाना क्षेत्र का गांव मोहदिदनपुर जिला खीरी में पड़ता है जो बाइक चोरों का हाईवे के किनारे बसा होने के कारण गढ़ बनता जा रहा है लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है।
कुछ बाइक बरामद हुई हैं जिनके बारे में पता किया जा रहा है। एक बाइक हमारे थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। अंतरजनपदीय गैंग होने की संभावना है। अधिकतर बाइक हरदोई जनपद से पंजीकृत हैं और चोरी कर बेचने के लिये लायी गई है। चोरों की तलाश में छापामारी जारी है। -- नरेंद्र पाठक, प्रभारी निरीक्षक रोजा
बाइक लुटेरों को शरणगाह बना मोहदिदनपुर!
रोजा। लखीमपुर खीरी जिले के थाना पसगवंा क्षेत्र का गांव मोहदिदनपुर बाइक लुटेरों और चोरों की शरणगाह बना हुआ है। अपराधी शाहजहांपुर और हरदोई जनपदों मे अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर दूसरे जिले में प्रवेश कर गुम हो जा रहे हैं। इस गांव से चोरी की बाइकों की बरामदगी से साफ है कि यहां सब कुछ ठीकठाक नहीं है। भौगोलिक रूप से यह क्षेत्र लखीमपुर जिले में आता है एवं हरदोई और शाहजहांपुर जिले की सीमा से सटा होने और राजमार्ग के किनारे होने के कारण अपराधियों के लिये यह मुफीद जगह है। उचौलिया पुलिस चौकी से मा़त्र दो किमी की दूरी पर है लेकिन इतनी बड़ी तादाद में बाइक के बरामद होने से यहां की पुलिस पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है।
अच्छी रीसेल वैल्यू वाली बाइकों पर होता है निशाना
रोजा। मोहदिदनपुर से बरामद बाइक हीरो और होंडा कंपनी की हैं। पुलिस ने बताया कि इन
बाइकों की री सेल वैल्यू अच्छी व मेंटीनेंस सस्ता होने के कारण चोर इसी पर हाथ साफ
करते हैं । गांव के भोले भाले लोग इन बाइकों को दस से पंद्रह हजार रुपये में खरीद लेते
हैं। शहरी क्षेत्र से चोरी कर ग्रामीण क्षेत्र में बेचे जाने के कारण जल्दी लोग शक भी नहीं
कर पाते ।