फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Parking evacuation Raging on the private bus

पार्किंग स्थल खाली कराने  पर भड़के निजी बस वाले

Sun, 04 Sep 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 04 Sep 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 छावनी परिषद द्वारा स्टेशन रोड पर प्राइवेट बस यूनियन को वार्षिक ठेके पर दिया गया पार्किंग स्थल खाली कराए जाने का यूनियन के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध किया है। कृष्णा डारमेट्री में रविवार को हुई अनुबंधित बस यूनियन और प्राइवेट बस यूनियन की संयुुक्त बैठक में कैंट बोर्ड के अधिकारियों की इस कार्यवाही को वक्ताओं ने जनहित विरोधी बताते हुए कहा कि जल्द बसों के ठहराव को जगह उपलब्ध नहीं कराए जाने पर जाम की समस्या पैदा होगी और इसके विरोध में यूनियन आंदोलन छेड़ देगी।
बता दें कि हरदोई बस स्टैंड को पार्किंग के लिए दी गई जमीन का ठेका गत 31 अगस्त को समाप्त हो जाने के बाद बीते दिन छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी सत्यम कुमार ने वहां से अतिक्रमण साफ कराकर भूखंड पर कब्जा ले लिया था। इसी पार्किंग स्थल पर रात में हरदोई रूट की 40 बसों समेत परिवहन निगम की करीब चार दर्जन अनुबंधित बसें, निगोही-बीसलपुर रूट की 13 और ऑल इंडिया पार्टी परमिट वाली 30 बसें खड़ी होती हैं। 
विज्ञापन

अब इन बसों को खड़ा करने के लिए आसपास अन्य कोई इतना बड़ा भूखंड भी नहीं है। बसों को ट्रैफिक के लिहाज से व्यस्ततम स्टेशन रोड के किनारे खड़ा किए जाने पर जाम की समस्या खड़ी होनी तय है। बस यूनियनों की बैठक में इसी समस्या पर गंभीरता से मंथन किया गया। इस मौके पर बस मालिक प्रशांत यादव ने कहा कि पार्किंग स्थल पर स्टाफ के सदस्यों और यात्रियों के बैठने के लिए टीन शेड डाला गया और अन्य खोखे भी बसों की मररम्मत करने वाले मिस्त्रियों ने रखे थे, लेकिन छावनी परिषद ने कब्जे का विवाद बताकर दोबारा ठेका नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राइवेट बस एसोसिएशन के अध्यक्ष महजूज अली खां ने कहा कि बस कोई छोटी कार नहीं, जिसे घर के अंदर खड़ा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि छावनी परिषद के अधिकारी जन समस्या को ध्यान में रखते हुए बसों के लिए अन्य कोई स्थान उपलब्ध कराएं अन्यथा सारी बसें कैंट बोर्ड ऑफिस के सामने खड़ी करके आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। इस मौग्के पर अनुबंध्धित बस यूनियन के अध्यक्ष रामकुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed