{"_id":"5730a1f94f1c1b0706919a0a","slug":"panic-from-an-upswing-in-the-late-night-firing-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमकनी में देर रात हुई फायरिंग से दहशत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चमकनी में देर रात हुई फायरिंग से दहशत, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 10 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार के मोहल्ला चमकनी में रविवार की रात हुई फायरिंग से मोहल्ले में दहशत फैल गई। मोहल्ले वालों ने फायरिंग कर रहे युवक को तमंचे के साथ दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। मोहल्ला चमकनी निवासी रिजवान अली ने थाने में दी तहरीर में बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बीबीजई निवासी पंकज चौहान से लेनदेन का विवाद चल रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे पंकज उनके दरवाजे पर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने तमंचे से फायरिंग कर दी। इसी बीच मोहल्ले वालों की भीड़ इकट्ठी हो गई और पंकज को पकड़ लिया। फायरिंग की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके पास से तमंचा बरामद हो गया है। पुलिस हिरासत में पंकज ने बताया कि वह अपना उधार की रकम लेने आया था। रिजवान के परिवार वालों ने घेरकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसने अपनी जान बचाने के लिए तमंचे से फायर किया था। सदर इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि लेनदेन के विवाद में फायरिंग हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन