फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   One hundred and ten thousand rupees With 21 gamblers arrested

एक लाख दस हजार रुपये के साथ 21 जुआरी पकड़े

Thu, 07 May 2015 11:23 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 07 May 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
One hundred and ten thousand rupees With 21 gamblers arrested
एसपी के निर्देश पर चलाए गए जुआरियों के खिलाफ अभियान में बृहस्पतिवार को पुलिस समेत क्राइम ब्रांच की टीम ने कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा में बंकाघाट के पास चारों तरफ से घेराबंदी करके 21 जुआरियों को एक लाख दस हजार रुपये के साथ दबोच लिया। जुआरियों के पास से एक सोने की चेन, दो घड़ी और 16 मोबाइल बरामद हुए थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला बिजलीपुर में खन्नौत नदी के किनारे बड़े स्तर पर काफी दिनों से जुआ चल रहा था। इसकी सूचना मिलने पर एसपी आरपीएस यादव ने एएसपी सिटी राजेश कुमार के नेतृत्व में पांच टीमों को गठित किया। इसमें सीओ सिटी राजेश्वर सिंह, थाना सदर बाजार, थाना आरसी मिशन, थाना रोजा और क्राइम ब्रांच शामिल थी। पाचों ने टीमों ने शाम करीब पांच बजे घेराबंदी खन्नौत नदी के किनारे घेराबंदी कर ली। पुलिस की आहट होने जुआरियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पांच टीमों ने 21 जुआरियों को दबोच लिया। जुआरियों के फड़ के पास पानी से भरे दो वाटर कूलर भी मिले। पकड़े गए जुआरियों में मोहल्ला सराइकाइयां के मृदुल गुप्ता, मोहल्ला करबला निवासी प्यारे मियां, मोहल्ला चौक आला खां निवासी आजाद, लोधीपुर निवासी जनाब, अंटा निवासी पवन कुमार, अलीजई निवासी शाहिद खां, चौक आला खां निवासी गोधन, अंटा निवासी मो. सुराल, बिजलीपुरा निवासी माजिद, खलील गर्वी निवासी अली मोम्मद, हुसैनपुरा निवासी टिंकू, सरायकाइयां निवासी श्यामजीत, भारद्वाजी निवासी लाला, बिजलीपुर निवासी अकबर, रोशनगंज निवासी दिनेश, अंटा निवासी इदरीश, बहादुरपुरा निवासी नसीब, कांट रावतपुर निवासी सुरेश, बिजलीपुरा निवासी युनूस, बाबूजई निवासी सिकंदर, आंदनपुरम् निवासी रिजवान को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि काफी दिनों संगठित होकर जुआ खेला जा रहा था। पकड़े गए लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed