फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   one girl died by the train

त्रिवेणी एक्सप्रेस से कटकर किशोरी की मौत

Sat, 13 Feb 2016 09:19 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Sat, 13 Feb 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
one girl died by the train
जीआरपी प्रभारी विवेक मौर्य ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे लेकर पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। मृतक बैगनी रंग का सूट और मेहरून रंग की शाल ओढ़े है, जिसके शरीर के कई टुकड़े हो गये हैं,  जिससे उसकी पहचान हो पाना कठिन लग रहा है।
विज्ञापन

घटना स्थल के पास पहुंचे लोगों ने मृतका की पुलिस को बताया कि थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के नौसेरा गांव की मोनी के रूप मे प्रतीत हो रही है,  लेकिन देर शाम तक मृतका के परिजन मौके पर नहीं आ सके थे लिहाजा जीआरपी में शव को रोजा चौकी मे रखा हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि किशोरी मोनी के चाचा गया प्रसाद स्टेशन के पास ददउ गांव में रहते हैं। जहां शनिवार को पूजा में शामिल होने के लिये मृतका अपने 12 साल के भाई के साथ आ रही थी और हादसे का शिकार हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारिक तौर पर मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि ग्रामीणों ने मृतका का नाम मोनी बताया है, उसके पिता अर्जुन को सूचना भेजी गयी है परिजनों के आने के बाद ही पहचान हो पाना संभव है।
विवेक मौर्य, प्रभारी जीआरपी, रोजा


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed