{"_id":"6b0b1f3614fa0b81c604c840","slug":"dreams-of-families-falling-apart-on-the-expressway-palwal-news-c-25-1-mwt1009-117588-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एक्सप्रेसवे पर बिखर रहे परिवारों के सपने, कहीं मां-बेटियां तो कहीं एक साथ बुझ गए तीन चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एक्सप्रेसवे पर बिखर रहे परिवारों के सपने, कहीं मां-बेटियां तो कहीं एक साथ बुझ गए तीन चिराग
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला बना चिंता का विषय
रिजवान खान
नूंह। जिस एक्सप्रेसवे को तेज रफ्तार और सुरक्षित सफर की पहचान बनना था, वही अब कई परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नूंह जिले की सीमा में लगातार हो रहे सड़क हादसे केवल लोगों की जान नहीं ले रहे, बल्कि हंसते-खेलते परिवारों को भी उजाड़ रहे हैं। कहीं मां और उसकी बेटियों की एक साथ मौत हो रही है तो कहीं एक ही परिवार के तीन सदस्य जिंदगी की जंग हार रहे हैं। 27 नवंबर की रात सायमीर बास के पास हुए दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर इसी भयावह तस्वीर को सामने ला दिया, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया।
पिछले छह महीनों के सड़क हादसों पर नजर डालें तो 28 मई से 28 नवंबर के बीच एक्सप्रेसवे पर कम से कम सात जानलेवा हादसे हुए जिनमें 13 से 14 लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि इन घटनाओं में कई बार एक ही परिवार के दो या तीन सदस्यों की जान चली गई।
13 जून को चार लोगों की मौत
13 जून को रवा गांव के पास हुए हादसे में पूनम जादोन (37), उनकी बेटी खुशी (16) और कान्हा उर्फ डुग्गी (14) सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत ने परिजनों की दुनिया उजाड़ दी। इस घटना के बाद भी सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों का खतरा चर्चा में बना रहा।
विज्ञापन
20 जुलाई को तीन की गई जान
20 जून को मरौड़ा कट के पास हुए हादसे में दो लोगों की जान चली गई। 25 जून को खेड़ा खलीलपुर के पास हुए हादसे में एक महिला की मौत हुई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। 20 जुलाई को बनारसी गांव के पास हुए भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हुई। इन घटनाओं ने साफ कर दिया कि एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल मौजूद हैं। 27 नवंबर की रात सायमीर बास के पास कार के पुलिया से टकराने की घटना से एक बार फिर मातम पसर गया। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
तेज रफ्तार और सड़क पर खड़े वाहन बन रहे वजह
हादसों के पीछे तेज रफ्तार, चालक को झपकी आना और सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों जैसे कारण सामने आते रहे हैं। सवाल यह है कि जब एक्सप्रेसवे पर लगातार परिवारों की खुशियां उजड़ रही हैं तो सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ठोस कदम कब उठाए जाएंगे?
एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाला हर परिवार सुरक्षित घर लौटने का सपना लेकर निकलता है, लेकिन हादसों में किसी मां की गोद सूनी हो जाती है तो किसी बच्चे के सिर से माता-पिता का साया उठ जाता है। जरूरत केवल हादसे के बाद राहत पहुंचाने की नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था बनाने की है कि किसी और परिवार को अपनों की अर्थी न उठानी पड़े।