{"_id":"58b865b44f1c1b603e8308d8","slug":"on-the-strength-of-bullion-dealer-pistol-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर सराफा व्यापारी से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर सराफा व्यापारी से लूट
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिंधौली क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह बरौरा और तेरा गांव के बीच बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचे के बल पर सराफ व्यापारी को लूट लिया। लुटेरे व्यापारी से नगदी, मोबाइल और बाइक भी लूट ले गए। मामले की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
निगोही क्षेत्र के गांव अरेली निवासी सुधीर कुमार शर्मा की सिंधौली मेन मार्केट में सोने-चांदी की दुकान है। वह रोजाना अपने गांव से बाइक से दुकान पर आते-जाते हैं। बृहस्पतिवार सुबह लगभग 11 बजे वह अकेले बाइक से दुकान के लिए आ रहे थे। जब वह बरौरा और तेरा गांव के बीच पहुंचे, तभी बीच सड़क पर आड़ी-तिरछी बाइक खड़ी किए हुए तीन युवक दिखाई दिए। वह उन लोगों की बाइक बचाकर जैसे ही अपनी बाइक को निकालकर आगे बढ़ा, तभी एक युवक ने उसे धक्का देकर मय बाइक के गिरा दिया। इससे उसके पैर में चोट लग गई। बाइक से गिरने के बाद दो युवकों ने उसके कनपटी पर तमंचा सटा दिया, जबकि उनका एक साथी अपनी बाइक के पास खड़ा रहा। लुटेरों ने उसकी जेब में रखे लगभग ढाई हजार रुपये व एक मोबाइल निकाल लिया और फिर उसकी बाइक भी अपने कब्जे लेने के बाद भाग गए। सिंधौली प्रभारी निरीक्षक केके तिवारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।