{"_id":"571db6804034331be65ff2854ce208a2","slug":"old-feuds-often-shot-the-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में महिला को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में महिला को गोली मारी
शाहजहांपुर
Updated Thu, 23 Apr 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना आरसी मिशन में क्षेत्र के गांव रौसरकोठी में रहने वाली 45 वर्षीय सुशीला देवी को पुरानी रंजिश में बुधवार की रात गोली मार दी गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और एससी-एसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गांव रौसरकोठी निवासी भैयालाल की पत्नी बुधवार की रात गांव करीब दस बजे गांव के राजाराम की बेटी की शादी में शामिल होने जा रही थीं। तभी रास्ते में गांव चौड़ेरा निवासी रामचंद्र और रामदीन ने तमंचे से सुशीला पर फायर कर दिया। सुशीला के पेट और हाथ में काफी छर्रे लग गए। आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घायल सुशीला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। भइयालाल के मुताबिक, आरोपियों ने करीब नौ साल पहले उनके बेटे गुड्डू का अपहरण कर लिया था। इसमें तीन दिन बाद गुड्डू बरामद हुआ था। उन्होंने दोनों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने सुशीला पर फायर किया था।