फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Of diarrhea in hospital Increased number of patients

अस्पताल में डायरिया के  मरीजों की संख्या बढ़ी 

Sun, 24 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Sun, 24 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Of diarrhea in hospital Increased number of patients
पीड़त बच्चा - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
बारिश के इस सीजन में जिला अस्पताल में डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डायरिया से पीड़ित एक ही परिवार के चार लोगों को शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव खिरिया फत्तेपुर निवासी रविंद्र पाल के एक वर्षीय बेटी कामनी, छह वर्षीय बेटा सत्यदेव और 14 वर्षीय बेटी कामनी दो दिन से डायरिया से पीड़ित थे। रविंद्र उनका गांव में ही झोलाछाप से इलाज करा रहे थे। शनिवार की सुबह उनकी 37 वर्षीय पत्नी ज्ञानदेवी को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। पत्नी की हालत खराब होने के बाद रविंद्र सभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। इसी तरह शाहबाद क्षेत्र के गांव बरुआ बाजार निवासी राशिद का चार वर्षीय बेटा इकरा को उल्टी-दस्त शुरू होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रामा सेंटर की मुताबिक शाम तक दस डायरिया के दस से अधिक मरीज भर्ती कराए गए हैं। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि बारिश के मौसम में लोग खानपान पर ध्यान रखें। दूषित जल, बासा भोजन, कटे-फटे फलों के सेवन और खुले बिकने वाली चीजों को खाने से बचें। इसके साथ ही घर में साफ-सफाई का ध्यान रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed