फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Not halted construction on disputed land

विवादित भूमि पर नहीं रुका निर्माण

Sat, 26 Dec 2015 11:40 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Sat, 26 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Not halted construction on disputed land
सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद भी लोधीपुर में विवादित जगह पर निर्माण कार्य जारी है। इस निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच गहरा तनाव बना हुआ है, जिसको पुलिस हल्के में ले रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुकरमपुर निवासी सूबेदार यादव ने नगर मजिस्ट्रेट से शिकायत करते हुए कहा कि उसकी जमीन पर लोधीपुर के इरफान जबरन निर्माण करा रहे हैं, जबकि उस जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जिसकी तारीख चार जनवरी लगी है।
विज्ञापन

फरियादी के इस प्रार्थना पत्र पर सिटी मजिस्ट्रेट ने रोजा पुलिस को आदेश दिया कि दौरान मुकदमा विवादित जमीन पर हो रहे निर्माण को तत्काल रुकवा दें, लेकिन रोजा पुलिस ने इन आदेश को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, निर्माण करा रहे इरफान ने पुलिस को बताया कि उनके पास बैनामा और दाखिल खारिज है। सूबेदार उनसे जमीन के भाव बढ़ने के कारण और पैसों की मांग कर रहा है। रंगदारी मांगकर निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहा है।

सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश मिलने के बाद निर्माण कार्य को बंद करा दिया गया। अगले आदेश तक किसी भी प्रकार का निर्माण न हो सके मौके पर पुलिस तैनात की गई है।
- ओपी गौतम, कार्यवाहक प्रभारी रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed