फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Not even half of the month Unable to find thieves

डेढ़ माह में भी नहीं  ढूंढ सकी जेबकतरे  

Sat, 16 Jul 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Sat, 16 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
पुवायां की स्टेट बैंक के अंदर किसान का थैला काटकर 73 हजार छह सौ रुपये की रकम निकालने वाले दो जेबकतरे पुलिस की पकड़ से अभी तक बाहर हैं, यह हालत तब है जब पुलिस के पास दोनों के फोटो तक मौजूद हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव मदारपुर बैवहा निवासी सुरेश सिंह 24 मई को पुवायां की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में अपने खाते में रुपये जमा करने गए थे। इस दौरान दो जेबकतरों ने उनके  पास थैले को काटकर 73 हजार छह सौ रुपये की रकम गायब कर दी और भाग निकले। रकम गायब देख सुरेश ने शोर मचाया, लेकिन तब तक जेबकतरे लोगों की पकड़ से दूर जा चुके थे। एएसपी की फटकार के बाद इस घटना की रिपोर्ट दर्ज हो सकी थी। 
विज्ञापन

बैंक की सीसीटीवी फुटेज में रुपये जमा करने के लिए लाइन में खड़े सुरेश सिंह के पास दोनों जेबकतरों के पहुंचने और थैला काटकर बैंक से भागने की पूरी रिकार्डिंग हो गई थी, जिसे पुलिस को मुहैया करा दिया गया था। इसके बाद भी अभी तक पुलिस एक भी जेबकतरे का पता नहीं लगा सकी है। पुलिस ने अनुसार मामले की जांच अभी चल रही है। जेबकतरों के बारे में जानकारी जुटाकर उन्हें जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों से मिले कई नेता, दी सांत्वना
खुटार। गांव महेशापुर के राजू वर्मा, गांव अठकोना के सपा ब्लाक अध्यक्ष मनोज वर्मा और गांव रूजहा कलां निवासी ज्ञानसिंह के घर से चार लाख की नगदी सहित 24 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हो गई थी। 

शनिवार को एमएलसी संजय मिश्रा के प्रतिनिधि सुधीर त्रिवेदी, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज त्रिवेदी, श्रीकांत मिश्रा, धीरेंद्र मिश्रा सहित तमाम लोग चोरी की घटना की शिकार हुए लोगों से मिले और भारी नुकसान हो जाने पर दुख जताते हुए सांत्वना दी। नेताओं ने पुलिस से चोरियों के जल्द खुलासे और माल बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed