{"_id":"2920b1190261b70e343d73380b654c75","slug":"nkb-planting-1-5-million-and-stole-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर 15 लाख का माल चुरा ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकब लगाकर 15 लाख का माल चुरा ले गए
निगोही, शाहजहांपुर
Updated Wed, 13 May 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने शादी वाले घर में नकब लगाकर जेवर, कपड़ा और छह लाख की नगदी सहित 15 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने संदूक और सूटकेस गांव के बाहर खेत में डाल दिए। पुलिस गांव के ही चार लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी रामपाल ने अपने पुत्र रामलखन की शादी इसी थाना क्षेत्र के गांव दियुरिया के रहने वाले दयाराम की पुत्री ईश्वरवती के साथ तय की थी। 12 मई को बारात जाना तय हुआ। सोमवार को बारात की खुशी में मंगल गीत चल रहे थे। रात में करीब तीन बजे रामपाल की पत्नी रामबेटी कमरे से दाल लेने गई तो उन्होंने कमरे में नकब लगा देखा। चोर दो सूटकेस, तीन संदूक उठा ले गए। रामपाल ने पुलिस को बताया कि चोर जेवर, कपड़े और छह लाख की नगदी सहित 15 लाख रुपये सामान ले गए। चोर दो बक्से गांव के उतर में नत्थूलाल के खेत में डाल गए। रामपाल ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस चारों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।