{"_id":"57ee7b1e4f1c1b79275758eb","slug":"nkb-by-burglars-thousands-of-cash-flown","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नकब लगाकर हजारों की नकदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने नकब लगाकर हजारों की नकदी उड़ाई
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने मकान में नकब लगाकर 28 हजार नकद, जेवर, कपड़ा, बर्तनों सहित करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। थाने पर तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी चंद्रपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह, उसके भाई सुरेश और रामलड़ैते संयुक्त रूप से एक ही घर में रहते हैं। बृहस्पतिवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए। रात में किसी पहर चोर पीछे वाली दीवार में नकब लगाकर घुस आये। उन्होंने सभी कमरों में रखे बक्सों से ताले तोड़ डाले। चोर तीनों भाइयों के कमरों से जेवर, 28 हजार नकद, कीमती बर्तन और कपड़े भर ले गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घटना का पता चला। गांव में चोरी होने की जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ उनके दरवाजे में लग गई। गृहस्वामी ने पुलिस को चोरी की जानकारी दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं गई। उधर, क्षेत्र में दिन पर दिन बढ़ रहीं चोरियों से लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।