फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nilgai to be vulnerable to Tempo reflex, five injured

नीलगाय की चपेट में आकर टेंपो पलटा, पांच जख्मी

Mon, 20 Apr 2015 08:16 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 20 Apr 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
Nilgai to be vulnerable to Tempo reflex, five injured
निगोही रोड पर गांव सतवां के पास सोमवार को अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से एक टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। टेंपो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

निगोही में सुबह दस बजे एक टेंपो सवारियां भरकर शहर आ रहा था। रास्ते में गांव सतवां के पास अचानक टेंपो के सामने एक नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में टेंपो चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। टेंपो में सवार तिलहर क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी 40 वर्षीय इस्माइल खां और उनके दामाद 30 वर्षीय हासिम खां, इसी गांव के 37 वर्षीय सुखलाल, शाहजबाद क्षेत्र के गांव उमरिया निवासी 40 वर्षीय वेदपाल और सिंधौली क्षेत्र के गांव कतौल निवासी बिहारीलाल की 40 वर्षीय पत्नी निर्मला घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed