{"_id":"5776bbaf4f1c1bd24979ad06","slug":"nigohi-gang-kidnapped-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगोही में किशोरी को अगवा कर गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निगोही में किशोरी को अगवा कर गैंगरेप
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से सिलाई सीखने गई किशोरी को दूसरे समुदाय के दो युवकों ने अगवा किया और शहर में किसी अज्ञात स्थान पर रखकर चार अन्य साथियों के साथ गैंगरेप किया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने शिकायत करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। किशोरी ने गोविंदगंज ओवरब्रिज से अपने पिता को फोन कर बुलाया और घटना की जानकारी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर निगोही पुलिस ने कस्बा निवासी दो नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ पाक्सो एक्ट और रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार कस्बा निवासी 14 वर्षीय किशोरी घर से करीब एक किमी दूर एक सिलाई संस्थान में सिलाई सीखने जाती है। गुरुवार की शाम वह घर से निकली तो रास्ते में पड़ने वाले एक बगीचे के पास मुंह पर कपड़ा बांधे दो युवकों ने उसका मुंह बंद कर कार में डाल लिया। थोड़ी देर बाद आरोपियों ने मुंह से कपड़ा हटाया तो वह कस्बे के ही इलियास और समीर थे। दोनों उसे शहर में ही किसी स्थान पर ले गए। जहां चार अन्य युवक आए और सभी ने उसके साथ रेप किया। सुबह आरोपियों ने उसे छोड़ दिया और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के अनुसार पिता का कहना है कि वह रात भर बेटी की तलाश करते रहे लेकिन वह नहीं मिली। सुबह करीब दस बजे बेटी का फोन आया कि वह गोविंदगंज ओवरब्रिज पर है। पिता उसे जाकर घर ले आए। उसने परिवारवालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता किशोरी को लेकर निगोही थाने पहुंचे और तहरीर दी। तहरीर में इलियास और समीर के अलावा चार अज्ञात युवकों पर भी रेप का आरोप लगाया गया है। एसओ अमर सिंह ने बताया कि कस्बे के ही इलियास, समीर और चार अज्ञात के खिलाफ पाक्सो एक्ट और रेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी दो आरोपियों को पहले से जानती थी। उसे रात में ही मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन