{"_id":"57112ec34f1c1ba3144a6b41","slug":"murder-by-uncle","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा - मौसा ने गला दबाकर किशोर को मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा - मौसा ने गला दबाकर किशोर को मारा
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव खमरिया में एक ही मकान में रहने वाले परिवारों के बीच गेहूं कटाई को लेकर दो दिन पहले हुए विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। चाचा और मौसा ने मिलकर 16 वर्षीय आदेश की जमकर पिटाई की और गला दबा दिया। अचेत होने पर दोनों उसे छोड़कर घर से निकल भागे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आदेश को अचेतावस्था में निकट के अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता महेंद्र पाल की तहरीर पर उनके चचेरे भाई महेश और तिलहर थाना क्षेत्र के धनकपुर गांव निवासी मौसेरे भाई नरवीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश में रात तक रिश्तेदारी में दबिश का दौर जारी है लेकिन दोनों का सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें मौत की वजह गला दबाया जाना बताया गया है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा है। पुलिस ने मृतक के पिता की ओर दी गई तहरीर के हवाले से बताया कि बुधवार को गेहूं कटाई के दौरान थ्रेसर में गेहूं का मूठ लगाने के दौरान आदेश से मौसा नरवीर की तू - तू - मैं -मैं हुई और दोनों में धक्का मुक्की भी हुई। उसी के बाद नरवीर ने इसे सबक सिखाने की धमकी दी लेकिन एक ही मकान में रहने वाले वाले परिवार के सदस्यों के बीच किसी ने उस धमकी को गंभीरता से नहीं लिया।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी उदयवीर सिंह यादव ने आरंभिक पड़ताल के बाद बताया कि दोनों परिवारों का चूल्हा भले ही अलग जलता है लेकिन रहते एक ही परिसर में थे। नरवीर के पक्ष में महेश भी हो गया क्योंकि नरवीर उसी के यहां रहता था। शुक्रवार सुबह दोनों ने आदेश को अकेले पाकर धर दबोचा और घर से बाहर लेकर पिटाई शुरू कर दी और गला दबा दिया।