फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mobile firing in dispute, the two holding

मोबाइल पर विवाद में हुई फायरिंग, दो पकड़े

Fri, 09 Oct 2015 11:44 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 09 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mobile firing in dispute, the two holding
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जियाखेल में मोबाइल के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत फैला दी। मोहल्ले के लोगों ने फायरिंग करने वाले दो युवकों को दबोच लिया। दबंगों ने छुड़ाने के प्रयास में एक युवक के सिर में तमंचे की बट से हमला कर दिया। गुस्साई भीड़ ने दोनों दबंगों की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को काफी मशक्कत के बाद भीड़ से छुड़ाया। पुलिस ने दोनों के पास से एक तमंचा, एक चाकू और दो खोखे बरामद किए। मामले में चार लोगों को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ बलवा की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला जियाखेल में रहने वाले भूपराम का मोहल्ला खलील गर्वी निवासी आकाश यादव और संजीव यादव से मोबाइल के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। बृहस्पतिवार की शाम जियाखेल में दोनों के बीच विवाद हुआ। भूपराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। दोनों देख लेने की धमकी देते हुए भाग गए। शुक्रवार की दोपहर आकाश और संजीव अपने चार और साथियों से साथ बाइक लेकर जियाखेल पहुंचे। सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पास में महिलाएं उपले पाथ रही थी। मोहल्ले वालों ने गाली-गलौज करने को मना किया तो सभी ने तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से मोहल्ले में दहशत फैल गई। इसी बीच मोहल्ले के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। भीड़ ने सभी को दौड़ा लिया। हमलावरों ने इस बीच भूपराम के भाई सौरव के सिर पर तमंचे की बट से हमला दिया। इससे गुस्साई भीड़ ने आकाश और संजीव को दबोच लिया। भीड़ ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। भीड़ ने दोनों की बाइक भी तोड़ डाली। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को भीड़ से बचाया। दोनों के पास से एक तमंचा, एक चाकू और दो खोखे बरामद हुए हैं। घायल सर्वेश की तहरीर पर पुलिस ने आकाश यादव, संजीव यादव, बब्बू यादव, रविपाल के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ बलवा की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से हमलावरों की बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन



जुआ खेलने को लेकर
अक्सर होता है विवाद
मोहल्ला जिया खेल में नदी के किनारे जमकर जुआ होता है। यहां शहर भर के जुआरियों का जमघट लगा रहता है। जुआ में जीत-हार को लेकर यहां अक्सर विवाद होता रहता है। बताया जाता है कि हमलावर भी जुआ खेलने के बाद गाली-गलौज कर रहे थे, जिसका मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इससे अलावा कुछ मोहल्ले वालों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम हमलावरों ने एक लड़की से छेड़खानी कर दी थी। जिसका मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। मोहल्ले में कच्ची शराब खुलेआम बिकती है। लोग जुआ खेलने के साथ-साथ जमकर शराब पीते हैं। हमलावरों ने भी शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोबाइल फोन को लेकर दोनों पक्षों विवाद हुआ। जिसमें एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।
- केके तिवारी, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed