{"_id":"57701cba4f1c1bd60d79ab7f","slug":"mobil-oil-recovered-fake-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली मोबिल आयल बरामद, रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली मोबिल आयल बरामद, रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
जनपद में नकली तेल बनाने का धंधा जोरों से चल रहा है। नकली तेल के साथ साथ नकली मोबिल आयल भी धड़ल्ले से बनाया जा रहा है। रविवार को आरसी मिशन थाना क्षेत्र के पॉवर प्लांट के मैटेरियल गेट के पास भारी मात्रा में नकली मोबिल आयल बरामद किया गया है। मोबिल ले जाने वाला व्यक्ति पुलिस को देखकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक एक लीटर की पैकिंग में नकली मोबिल आयल पर कैस्ट्राल कंपनी का लेबिल लगा हुआ था। कंपनी के कर्मचारी लाल सिंह चौधरी निवासी कोहिनूर इंक्लेव नई दिल्ली ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई निवासी मुनीश सिंह नकली मोबिल बनाने का कार्य करता था। इनकी तहरीर पर आरसी मिशन पुलिस ने कापी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन