फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mistletoe in the sex t

बंडा में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़

Mon, 07 Sep 2015 12:32 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 07 Sep 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mistletoe in the sex t
कसबे में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। देह व्यापार के अड्डे से भाग
विज्ञापन

निकली किशोरी ने पुलिस को पूर मामले से अवगत कराया है। आरोपियों के पास से  
एक दो वर्ष का बच्चा भी बरामद हुआ है। आशंका है कि बच्चे को कहीं से अपहरण कर  
या खरीद कर लाया गया है। आरोपी दंपति से पूछताछ की जा रही है।
नगर के मोहल्ला गायत्री नगर निवासी रामसिंह अपनी पत्नी तानछू यादव के साथ एक  
माह पूर्व बिहार गया था। दंपति वहां से एक 16 वर्षीय किशोरी को नशा देकर बंडा ले  
आए। किशोरी बिहार के जनपद पश्चिमी चंपारण के थाना मुफसिल बेतिया के गांव  
औरेया खैरोटोला की रहने वाली है। दंपति किशोरी से जगन देह व्यापार कराने लगे।  
रविवार सुबह चार बजे लड़की किसी तरह आरोपियों के चुंगल से भाग निकली और  
मेन रोड पर आकर शोर मचाकर मदद की गुहार लगाने लगी। शोर सुनकर तमाम लोग  
मौके पर जमा हो गए। किशोरी के बताए फोन नंबर पर उसके पिता को मामले की  
जानकारी दी गई और लड़की को थाने पहुंचाया गया।
किशोरी ने बताया कि आरोपी रामसिंह उससे दुराचार करता था। इसके अलावा रोज नए  
लोगों को बुलाकर जबरन देह व्यापार कराया जाता था। विरोध करने पर रामसिंह और  
उसकी पत्नी ने उसके हाथ पर तेजाब डालकर जला दिया और आगे से विरोध करने पर  
जान से मार देने की धमकी दी। डरकर वह दंपति का कहा मानने लगी। उसके साथ  
रोजाना मारपीट भी की जाती थी। रविवार को मौका पाकर वह उक्त के चुंगल से भाग  
निकली। लड़की ने बताया कि तानछू के पास एक दो वर्ष का बालक भी है जो कहीं से  
चुराकर लाया गया है।
लड़की से मिली जानकारी केडजनद रामसिंह के घर छापा मारकर दंपति को हिरासत में ले  
लिया गया। उनके पास से बच्चा भी बरामद हो गया है। लड़की की तहरीर पर पुलिस ने  
दंपति के खिलाफ धारा 363, 366, 342, 376  आईपीसी, पाक्सो, एससीएसटी एक्ट के  
तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस  
दंपति से बच्चे के बारे में पूछताछ करने में जुटी हुई है। मामले की जानकारी पाकर
किशोरी के पिता बिहार से बंडा के लिए रवाना हो गए हैं।

रामसिंह की पत्नी चला रही थी देह व्यापार का धंधा
बंडा। रामसिंह की पत्नी तानछू यादव बिहार की ही रहने वाली है। इसका फायदा उठाकर वह बिहार से लड़कियों को बंडा लाती थी। बताया जाता है दंपति अक्सर बिहार के चक्कर लगाते थे। पुलिस को दंपति से पूछताछ में बड़े राज खुलने की उम्मीद है।
मूलरूप से बंडा के गांव उदरा टिकरी का रहने वाला रामसिंह, पत्नी तानछू यादव को भी बिहार से लाया था। इसके बाद तानछू यादव ने उसे बिहार से लड़कियां लाकर यहां देह व्यापार कराने के लिए राजी कर लिया। गांव में देह व्यापार का धंधा ठीक से नहीं चल सकता था और भांडा भी जल्दी फूट सकता था, इस कारण दंपति बंडा में मकान बनाकर रहने लगे। चर्चा है कि दंपति बिहार से कई लड़कियों और बच्चों को लाकर क्षेत्र में बेच चुके हैं, लेकिन कुछ सफेदपोशों की छत्रछाया के चलते पुलिस अब तक दंपति पर हाथ डालने का साहस नहीं जुटा सकी। यदि बिहार की किशोरी घर से भाग नहीं निकलती तो देह व्यापार के धंधे
विज्ञापन

का भंडाफोड़ नहीं हो सकता था।
रामसिंह के घर कई सफेदपोश और छुटभैये नेताओं का भी आना जाना था। समझा जाता है कि यह लोग रामसिंह के घर अय्याशी करने आते थे। रामसिंह और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के बाद कस्बे के कुछ लोग थाने के आसपास मंडराते और आरोपी दंपति के बयान की जानकारी लेते देखे गए। सफेदपोशों को आशंका है कि अगर दंपति ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया तो उनका भांडा फूटते देर नहीं लगेगी। रामसिंह और उसकी पत्नी का कहना है कि आरोप लगाने वाली लड़की अपने परिवार की सहमति से उनके घर आई थी। वह लोगों के बहकावे में आकर झूठे आरोप लगा रही है। बरामद बच्चे के संबंध में जानकारी करने पर रामसिंह और उसकी पत्नी चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुटार में पकड़ी जा चुकी है तानछू यादव
बंडा। रामसिंह की पत्नी भी देह व्यापार के धंधे में लिप्त है। लगभग दस माह पूर्व वह खुटार के एक ढाबे से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई थी। उसने पुलिस को गलत नाम बताया था। पुलिस ने उसे जेल भी भेजा था। तानछू को लोग कई नामों से जानते हैं। रामसिंह और तानछू यादव कोई काम भी नहीं करते हैं। साफ है कि दोनों के खर्चे देह व्यापार के धंधे और लड़कियों-बच्चों को बेचने से ही चलते हैं।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उन लोगों ने कई बार रामसिंह से विरोध जताया, तो उसने नेताओं से संबंध होने और उन लोगों को रेप के मामले में फंसाने की धमकी दी, जिस कारण कोई भी मोहल्ले वाला खुलकर सामने नहीं आया। दंपति के आसपास रहने वाले लोगों के मुताबिक जो बच्चा रामसिंह के घर से बरामद हुआ है उसकी मां को भी रामसिंह और तानछू किसी के हाथ बेच चुके हैं।


देह व्यापार का गढ़ बनता जा रहा बंडा
बंडा। बंडा क्षेत्र में देह व्यापार के कई अड्डे चल रहे हैं। पुलिस को भी मामले की जानकारी है, लेकिन कुछ सफेदपोशों के संरक्षण के चलते पुलिस इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझ रही। देह व्यापार के चलते बंडा में बाहरी लोगों का आना जाना लगा रहता है, जिसमें असामाजिक तत्व भी होते हैं। यह लोग बंडा क्षेत्र में वारदात करने से भी नहीं चूकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed