{"_id":"363a6884db2b4f39c6420cf4dd663b10","slug":"missing-elderly-killing-the-bodies-are-thrown-into-the-farm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब वृद्ध की हत्या कर शव खेत में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायब वृद्ध की हत्या कर शव खेत में फेंका
शाहजहांपुर
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर-सिठौली ग्राम पंचायत के मजरा अतरी निजामपुर के गायब एक वृद्ध का रक्त रंजित शव एक तिल के खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर पर गंभीर चोट बताई गई है। हालांकि, मृतक के शरीर पर भी गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। इस मामले में अभी कोई अभियोग पंजीकृत नहीं करवाया गया है।
क्षेत्र के गांव बीघापुर-सिठौली गांवों के बीच सूरजपाल के तिल के खेत में मंगलवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने मजरा अतरी निजामपुर निवासी 65 वर्षीय छोटे सिंह उर्फ शराबी का शव पड़ा देखा। उसको देखकर पहली ही नजर में लोग कहने लगे कि छोटे की हत्या करके शव यहां फेंका गया है। मृतक के सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे। चेहरा व पैर खौलते हुए पानी से झुलसे हुए प्रतीत हो रहे थे।
मृतक के भतीजे हरिनाथ सिंह ने बताया कि उसके चाचा छोटे सिंह का विवाह नहीं हुआ था। वह शराब के लती थे, जिस कारण उन्हें गांव और क्षेत्र के लोग शराबी के नाम से ही पुकारते थे। वे अक्सर शराब पीने के चक्कर में कई-कई दिन के लिए गायब हो जाते थे। सोमवार को भी वह सुबह कहीं चले गए थे। शाम तक वापस नहीं आने पर भी किसी ने उनकी तलाश नहीं की। मंगलवार सुबह उन्हें पता चला कि कि चाचा का शव तिल के खेत में पड़ा हुआ है। उनके सिर व चेहरे मे चोट के निशान थेे। इससे यह अनुमान है कि उनकी किसी ने हत्या कर शव खेत में फेंक दिया है।
विज्ञापन
किसी से कोई रंजिश या चरित्र के सवाल पर मृतक के भतीजों के अलावा तमाम ग्रामीणों ने बताया कि छोटे का कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। वे शराब पीने के बाद भी कभी किसी से कुछ नहीं कहते थे।
छोटे की मृत्यु संदिग्ध है। किसी ने तहरीर भी नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- अरविंद कुमार पांडेय, एसओ मिर्जापुर