फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Missed Arab hijackers Missing the threat

अपहर्ताओं से छूटे अरीब को मिल रहीं धमकी

Fri, 10 Apr 2015 07:08 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 10 Apr 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
Missed Arab hijackers Missing the threat
बरेली से अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर आए थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला पक्का तालाब में रहने वाले प्रापर्टी डीलर जावेद खां उर्फ राजा के बेटे अरीब और उनके परिवार वालों को अपहर्ता जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अरीब का डरा सहमा परिवार पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर जावेद का 17 वर्षीय बेटा अरीब बुधवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे ईदगाह रोड से पैदल अपने दोस्त जीशान के घर जा रहा था, तभी कार सवार बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया था। बरेली के पास एक ढाबे पर अपहरणकर्ता अरीब को कार में बंद करके एक ढाबे पर खाना खाने लगे। बदमाशों के उतरने के बाद अरीब ने कार के गेट खोलने का प्रयास किया था, गेट लॉक होने की वजह से नहीं खुले। किसी तरह अरीब कार की डिग्गी खोलकर वहां से भाग निकला। कुछ देर पड़ोस में झाड़ियों छुपने के बाद अरीब पड़ोस से गुजर रही रेलवे लाइन के किनारे-किनारे चल दिया। अरीब ने बरेली जंक्शन पहुंचकर अपने परिवार वालों को जानकारी दी। तुरंत ही अरीब के पिता ने अपने पहचान के एक पुलिस कर्मी को अरीब के पास भेज दिया।
विज्ञापन


जान से मारना चाहते थे अपहर्ता
अरीब ने बताया कि कार में पांच बदमाश थे, जिसमें दो बदमाशों ने अपना मुंह कपड़े से छुपा रखा था, जबकि तीन बदमाश राजस्थानी भाषा बोल रहे थे। बदमाशों ने अरीब का अपहरण करने के बाद उसके मुंह में कपड़ा बांध दिया था। बदमाशों ने उसके हाथ में नशीला इंजेक्शन भी लगा दिया था। होश आने पर अरीब ने बदमाशों की बातें सुनी। रास्ते में बदमाशों के पास आए एक फोन पर वह कह रहे थे कि लड़का पक ड़ लिया गया है। इसे यहीं निपटा दें। उधर से किसी ने कुछ कहा तो बदमाश चल दिए। बदमाश कह रहे थे कि सुबह तक उन्हें राजस्थान पहुंचना हैं। अरीब के मुताबिक तीन बदमाश राजस्थानी भाषा बोल रहे थे, जबकि नकाबपोश बदमाश शहर के ही लग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल पर आ रही जान से मारने की धमकी
अरीब ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात उसके मोबाइल पर बदमाशों के तीन फोन आए। बदमाश कह रहे थे इस बार तो बच गया, लेकिन अब नहीं बचेगा। बदमाशों की धमकी से अरीब का परिवार सहम गया है। उनकी हिम्मत नहीं हो रही कि वह पुलिस से शिकायत करें।

 इस मामले में किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर मामले की जांच की जाएगी।
- जेपी तिवारी, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed