{"_id":"5933ffbe79e86d780f1066b750ef02ab","slug":"meet-dowry-woman-burned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज नहीं मिलने पर महिला को जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज नहीं मिलने पर महिला को जलाया
शाहजहांपुर
Updated Thu, 31 Dec 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव रौरा में दहेज की मांग पूरी न होने पर युवती को जला दिया गया। युवती को हरदोई के जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसको लखनऊ के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इसमें पीड़िता के भाई ने पति एवं सास सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पड़ोसी जनपद हरदोई के थाना बेहटा गोकुल के गांव असगरपुर निवासी नीरज मिश्रा ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दो वर्ष पहले उसने अपनी बहन सपना मिश्रा की शादी थाना क्षेत्र के गांव रौरा निवासी पुनीत मिश्रा के साथ की थी। शादी में करीब चार लाख का दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के बाद से सपना के पति पुनीत मिश्रा, ससुर विमलेश मिश्रा, सास सती मिश्रा, ददिया ससुर सदाशिव एवं थाना कांट के गांव बरनावां निवासी फूफा ससुर सुनील शुक्ला ने दहेज में सोने की जंजीर, एक भैंस, वाशिंग मशीन कारोबार के लिए दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। जिसे देने में असमर्थता जताने पर ससुराल पक्ष के उक्त सभी लोग मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। इसकी सूचना पर वह अपने पिता हरीसरन एवं चाचा हुकुम चंद्र के साथ 20 दिसंबर को बहन की ससुराल रौरा आया था। इसके बाद 26 दिसंबर की सुबह करीब दस बजे मिट्टी का तेल डालकर सपना को जला दिया गया। इसकी सूचना गांव रौरा के ही एक व्यक्ति ने उसे मोबाइल पर दी। वह लोग मौके पर पहुंचे और सपना को हरदोई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। सपना को जलाने के बाद ससुराली घर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता का एक तीन माह का पुत्र भी है।