फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Meat Inspector-soldier beat against smuggling

मांस तस्करी के विरोध में दरोगा-सिपाही को पीटा

Tue, 18 Aug 2015 12:13 AM IST
कलान।
कलान। Updated Tue, 18 Aug 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Meat Inspector-soldier beat against smuggling
फर्रुखाबाद-बदायूं रोड पर गांव जखिया के पास सोमवार की सुबह एक ट्रक में मांस की बदबू से ग्रामीण भड़क गए। पुलिस के एक दरोगा ने ट्रक को भुड़ेली रोड से निकालने का प्रयास किया। रास्ते में भुन्नीखेड़ा के पास पांच-छह सौ ग्रामीणों ने ट्रक को घेर लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए चालक और परिचालक की पिटाई कर दी। दरोगा विरोध करने पर ग्रामीणों ने उसकी और सिपाही की भी पिटाई कर दी। दरोगा की बाइक की डिग्गी में रखे ट्रक चालक के पचास हजार रुपये और एटीएम ग्रामीण लूट ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के गांवों की तलाशी ली। पुलिस ने पांच-छह लोगों को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना पर एडीएम और सीओ थाने पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

हापुड़ के पिलखुआ क्षेत्र में रहने वाला वसीम मिनी ट्रक लेकर परिचालक तासूब के साथ मांस का कचरा लेकर कानपुर जा रहा था। गांव जखिया के पास ग्रामीणों ने ट्रक से बदबू आने पर उसे रोक लिया। सूचना पर दरोगा बलराज मौके पर पहुंच गए। सोमवार होने की वजह से आगे पटना देवकली के पास शिवभक्तों की भीड़ होने के कारण दरोगा ने ट्रक को एक ईंट भट्ठे के पास खड़ा करवा दिया। लोगों ने बदबू निकलने पर फिर एतराज किया। एसओ अमर सिंह यादव के कहने पर दरोगा बलराज सिपाही देवेंद्र और एक होमगार्ड के साथ भूड़ेली रोड से ट्रक निकलवाने आगे-आगे चल दिए। रास्ते में ग्रामीणों की सूचना मिली कि पुलिस मांस से भरे ट्रक को निकलवा रही है। गांव भुन्नीखेड़ा के पास आसपास के करीब छह-सात सौ ग्रामीणों ने ट्रक को घेर लिया। ट्रक को घिरा देखकर चालक वसीम ने अपने पास रखे पचास हजार रुपये, ट्रक के कागजात और एटीएम दरोग बलराज को दे दिए। बलराज ने उन्हें अपनी बाइक की डिग्गी में रख दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। ग्रामीणों ने चालक और परिचालक की पिटाई कर दी। दरोगा बलराज ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों ने दरोगा बलराज, सिपाही देवेंद्र और होमगार्ड की पिटाई कर दी। आरोप है कि ग्रामीण दरोगा बलराज की डिग्गी में रखे 50 हजार रुपये भी लूट ले गए। घटना की खबर लगते ही मौके पर एसओ अमर सिंह यादव फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस ने आसपास के गांव भुड़ेली, मालो और लज्जू नगरा में तलाशी ली। गांव से सभी पुरुष फरार हो गए। पुलिस ने पांच-छह ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। सूचना मिलने पर एसडीएम भरतलाल सरोज और सीओ आदेश त्यागी भी थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed