{"_id":"6af21944cb9fe89987081df4","slug":"youth-missing-for-two-days-found-strangled-to-death-body-discovered-on-a-village-track-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-187579-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो दिन से लापता युवक की गला दबाकर हत्या, चकरोड पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो दिन से लापता युवक की गला दबाकर हत्या, चकरोड पर मिला शव
Tue, 10 Nov 2026 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। गांव घलौली से लापता पुष्पेंद्र (42) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव रणखंडी स्थित श्मशान घाट के पास चकरोड पर मिला। पुलिस की जांच में सामने आया कि पुष्पेंद्र ने गांव के ही किसान से गन्ना काटने के लिए एडवांस में रुपये लिए थे। ऐसे में पुलिस हर बिंदु पर बारीकी से जांच में जुटी है।
घलौली निवासी पुष्पेंद्र शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा था। रविवार को उसका शव गांव रणखंडी में श्मशान घाट के पास चकरोड पर पड़ा मिला। एसपी देहात मयंक पाठक फोरेंसिक टीम और स्थानीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को पुष्पेंद्र के गले पर चोट के निशान मिले थे। सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबने से मौत होना आया है।
पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि पुष्पेंद्र ने कुछ दिन पहले गांव के ही एक किसान से गन्ना काटने के लिए एडवांस में रुपये लिए थे। पुलिस ने हत्या के बिंदु पर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के मुताबिक, पुष्पेंद्र के पिता की पहले मौत हो चुकी है। परिवार में अब मां और एक बहन रह गई। मां खेतों पर काम करती है। पुष्पेंद्र अविवाहित था। परिजनों ने घटना वाले दिन ही उसकी हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
-- -- --
-- पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
रणखंडी में मिले पुष्पेंद्र का शव रविवार देर शाम घलौली गांव पहुंचा। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे किसी भी प्रकार की स्थिति को संभाला जा सके। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण अंतिम संस्कार में शामिल थे।
-- -- --
-- घर से बिना बताए गया था पुष्पेंद्र, रातभर परिजनों ने की तलाश
पुष्पेंद्र घर से बिना बताए गया था। जब देर शाम तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान उसकी लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई। घलौली से रणखंडी गांव की दूरी करीब तीन किलोमीटर है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि पुष्पेंद्र तीन किलोमीटर कैसे गया। फिलहाल ग्रामीण भी उसकी हत्या को लेकर हैरान है।
-- -- --
अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। फिर भी पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। इसके साथ ही रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- अमित कुमार सिंह, सीओ