{"_id":"a80ff37fe2cb96423cef9b59c529750b","slug":"mawa-gathering-clues-the-police-murder-of-businessman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मावा व्यापारी की हत्या का सुराग जुटाने में लगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मावा व्यापारी की हत्या का सुराग जुटाने में लगी पुलिस
जलालाबाद।
Updated Sat, 26 Sep 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात खंडहर रोड पर नारे की पुलिया के पास बाइक से अपने घर जा रहे मावा (खोवा) व्यापारी को लूटने के बाद बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस उसके साथ मौजूद दोस्त से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। मामले में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
क्षेत्र के गांव समैचीपुर निवासी सर्वेश राठौर का 24 वर्षीय बेटा बबलू राठौर मावा का कारोबार करता था। वह 24 सितंबर को घर से मावा लेकर बेवर बेचने गया था। शुक्रवार को घर लौटते समय देरी हो जाने पर बबलू ने गांव के अपने साथी मुकेश को फोन करके बता दिया कि वह बेवर से मावा बेचकर घर लौट रहा है। मुकेश ने बबलू को बताया कि वह कस्बे में ही उसका इंतजार करेगा। कस्बा में पहुंचने के बाद दोनों ने जरूरी खरीददारी की और उसके बाद मुकेश की बाइक से घर की तरफ चल लिए। बाइक बबलू चला रहा था। मुकेश ने बताया कि करीब साढ़े नौ बजे वह खंडहर रोड पर रूपापुर वाली मोड़ की पुलिया के पास थे, तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने बाइक रुकवाने की कोशिश की, लेकिन बबलू ने बाइक की रफ्तार और तेज कर दी। बदमाशों ने पीछा करते हुए गोली चला दी, जो कि बबलू की दाई बगल में पीठ के पास लगी, इसके बाद बाइक गिर गई। घायल मुकेश घटनास्थल से अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाता हुआ कस्बा की तरफ भागा और कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में बताया। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर बबलू का शव और बाइक पड़ी मिली। बदमाश, बबलू की जेब में रखे 40 हजार रुपये लूट ले गए थे।
पुलिस कर रही लूट की घटना से इनकार
इंस्पेक्टर यतेंद्र भारद्वाज ने बताया कि वह मुकेश से खबर मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे तो मृतक की तलाशी ली गई। उसकी दोनों पैंट की जेब में करीब साढ़े चार हजार रुपये मिले थे। उनका कहना है कि बदमाशों ने लूट के इरादे से बबलू की हत्या की तो वह बाकी बचे रुपये उसकी जेब में कैसे छोड़ जाते। मृतक के पिता सर्वेश और साथी मुकेश के मुताबिक बबलू मावा बेचकर आया था और उसके पास करीब 45 हजार रुपये थे। सर्वेश ने जो तहरीर दी है उसमें लूट की घटना के बारे में नहीं लिखा गया है। इसलिए सिर्फ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
संदेह के घेरे में मृतक का साथी मुकेश
पुलिस घटना के समय बबलू के साथ चश्मदीद मुकेश से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर यतेंद्र भारद्वाज के मुताबिक मुकेश अपने बयान बार-बार बदल रहा है। घटनास्थल से थाने की दूरी करीब तीन किलोमीटर है। घटना करीब 9.25 मिनट पर हुई। मुकेश कोतवाली में करीब 9.40 बजे पहुंचा। उसे थाने आने में मात्र 20 मिनट लगे। इसके बाद मुकेश का कहना है कि घटना के बाद वह शोर मचाता हुआ भागा। अगर किसी के सामने इस प्रकार की घटना हो जाएगी तो वह चुपचाप अपनी जान बचाकर भागेगा। इसके साथ ही पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं, जिसे बताने से पुलिस इनकार कर रही है। फिलहाल, पुलिस मुकेश से पूछताछ कर घटना की सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है।
चार महीने पहले ही हुई थी मृतक की शादी
मृतक बबलू अपने छह भाइयों में दूसरे नंबर का था और काफी समय से मावा का कारोबार कर रहा था। करीब चार महीना पहले क्षेत्र के गांव कुंहरुआ की स्वरूपा देवी से बबलू की शादी हुई थी। बबलू की मौत की खबर पर अस्पताल पहुंची स्वरूपा, पति का शव देखकर गश खाकर गिर पड़ीं।