{"_id":"1fc6d1f25919a5fde32f07a0a11990a5","slug":"marpeet-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर भाई को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी के विरोध पर भाई को पीटा
कांट।
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
थाना कांट क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम टेंपो से उतरते समय परिचालक ने एक युवती से छेड़खानी कर दी। युवती को बचाने आए उसके भाई को भी पीटा। हमलावरों ने युवती के कान का एक कुंडल और कीमती कपड़े छीन लिए। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी और लूटपाट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
भाई ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की शाम उसकी बहन शहर से टेंपो में बैठकर घर आ रही थी। कस्बे में महुआ मोड़ के पास टेंपो पहुंचने पर मोहल्ला पट्टी पूर्वी में रहने वाले परिचालक आरिफ ने उसकी बहन के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। परिचालक ने उसकी बहन के साथ अश्लील हरकतें की। युवती के शोर मचाने पर उसका भाई उसे बचाने पहुंचा तो आरिफ ने अपने दोस्त इरफान, अतीक और रिजवान के साथ उसकी पिटाई कर दी। हमलावर किशोरी के पास से कीमती कपड़े और एक कान का कुंडल नोच ले गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।