फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mantle admitted to hospital Could not damsel

मेंटल हॉस्पीटल में दाखिल नहीं हो सकी युवती

Sun, 31 May 2015 11:43 PM IST
रोजा, शाहजहांपुर
रोजा, शाहजहांपुर Updated Sun, 31 May 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mantle admitted to hospital Could not damsel
नगर मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद भी मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती करने से डाक्टरों ने इंकार कर दिया। भर्ती न करने का कारण उसका गर्भवती होना बताया गया है। इसके लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट का आदेश लेना जरूरी होता है, जो पुलिस ने नहीं लिया था।
विज्ञापन

बता दें कि 28 मई को थाना क्षेत्र के गांव सिसौआ में शरीफ  के घर के पास 25 साल की पूनम नाम की एक युवती को पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस ने 29 मई को पूनम का प्राइमरी मेडिकल कराया। उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने पर पुलिस ने उसे बरेली के पागलखाने में भर्ती कराने का प्रयास किया। मेंटल हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टरों ने पुलिस को एचआईवी और प्रेगनेंसी टेस्ट करवाकर मजिस्ट्रेट के आदेश लाने की बात कहकर लौटा दिया।  
विज्ञापन

शनिवार को रोजा पुलिस के एसआई एसएस यादव, महिला आरक्षी अंजू पवार और अरविंद चौहान पूनम को लेकर प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव की अदालत में गए। जहां से उन्हें युवती को मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराने का आदेश मिल गया। पूनम की मेडिकल रिपोर्ट में एचआईवी तो निगेटिव लेकिन प्रेगनेंसी पॉजिटिव पाई गई। इस आधार पर मेंटल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बिना पूनम को भर्ती करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार होने के कारण आज अदालतें बंद थीं। पूनम को दो महिला आरक्षियों की निगरानी में महिला थाने में रखा गया है। उसे सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया जाएगा। तभी उसके मानसिक अस्पताल में भर्ती होने का रास्ता साफ  हो सकेगा।

पिछले तीन दिनों से एक दरोगा और दो महिला आरक्षी पूनम की सुरक्षा में लगी हैं। अर्द्धविक्षिप्त होने के कारण उसको संभालने में आरक्षियों को कठिनाई हो रही है। सोमवार को मजिस्ट्रेट का आदेश लेकर उसे मेंटल हॉस्पिटल में दाखिल करने के बाद उसके बारे में पूरी जांच कराई जाएगी।

- आरएन चौधरी, प्रभारी निरीक्षक, रोजा

आखिर कौन है पूनम की इस हालत का गुनहगार
तीन दिन पहले सिसौआ गांव से बरामद पूनम की प्रेगनेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद साफ  हो गया है कि वह गर्भस्थ है। वह कैसे गर्भस्थ हुई? इसका गुनहगार कौन है? इसको सिसौआ गांव कौन लाया? इसके माता पिता कौन है? कही वह दरिंदों की हवस की शिकार तो नहीं हुई है, जैसे कई सवाल लोगों के जहन में है जिनके उत्तर देना अब पुलिस को परेशान किए हुए है। चर्चा है कि इस किशोरी को कोई ट्रक चालक सिसौआ गांव छोड़ गया था। इससे साफ  हो रहा है कि पूनम किसी अनहोनी की शिकार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed