फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Made for the sake of the beloved Atoliftr

प्रेमिका की खातिर बना आटोलिफ्टर

Sat, 21 Mar 2015 12:06 AM IST
खुटार।
खुटार। Updated Sat, 21 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Made for the sake of the beloved Atoliftr
पुलिस ने कटरा के नदीम को दबोचकर चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। दो बाइक खुटार और एक बंडा से चुराई गई थीं। नदीम बाइक चोरी कर बेच देता था और उससे मिली रकम अपनी प्रेमिका के ऊपर लुटाता था।
विज्ञापन

बकौल पुलिस, नदीम खुटार में बंडा मार्ग पर किराए के मकान में रहकर मृत पशुओं के चमड़ा, हड्डी आदि एकत्र करने का काम भी करता था। इस दौरान नगर की एक लड़की से उसके प्रेम संबंध हो गए। प्रेमिका की डिमांड बढ़ी तो नदीम ने रुपये कमाने के लिए बाइक चुरानी शुरू कर दीं। उसने सबसे पहले बंडा से एक बाइक चोरी की। बाइक बेचकर मिले रुपये उसने प्रेमिका के ऊपर खर्च कर दिए। इसके बाद नदीम ने 14 मार्च को खुटार के नखासा बाजार से गांव रुजहा के राजू और इसी दिन शाम को रसवा कलां के अशफाक की बाइक चुरा ली। एक ही दिन में दो बाइक चोरी होने पर पुलिस ने गंभीरता से सुरागरशी शुरू की।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गांव नरौठा के पास से नदीम को पकड़ लिया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक भी बरामद हो गईं। पूछताछ में नदीम ने पुलिस को अपनी प्रेमिका के बारे में पूरी जानकारी दी है। नदीम को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed