{"_id":"5e78ec260bad860a0b07c3ddef1ac2a7","slug":"made-an-appeal-to-recover-the-kidnapped-son-of-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत बेटे को बरामद करने की एसपी से लगाई गुहार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत बेटे को बरामद करने की एसपी से लगाई गुहार
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 18 Oct 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
थाना जलालाबाद क्षेत्र के मोहल्ला कानून गोयान में रहने वाले 22 वर्षीय राहुल मिश्रा के अपहरण के मामले रविवार को उनके परिवार वालों ने एसपी से मिलकर बेटे को बरामद करने की गुहार लगाई है।
बता दें कि मोहल्ला कानून गोयान निवासी मनोज मिश्रा का बेटा राहुल बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। 28 अगस्त 2015 को वह घर से बाला जी मंदिर जाने के लिए कहकर निकला था। इसके बाद से उसका कहीं पता हीं लगा। राहुल के पिता मनोज मिश्रा ने मोहल्ला ब्रह्ममान खेड़ा में रहने वाले रवि पांडेय, सीपू पांडेय, मढ़ीनाथ, अभिषेक और ड्राइवर मोनू के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि इन सभी से कुछ महीना पहले राहुल का झगड़ा हुआ था। जिसमें आरोपियों ने राहुल की पिटाई की थी। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस ने की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। रविवार को मनोज मिश्रा परिवार के साथ एसपी बबलू कुमार से मिले और थाना जलालाबाद से विवेचना बदलवाने की मांग करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और बेटे की बरामदगी की मांग है। एसपी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनका बेटा शीघ्र बरामद कर लिया जाएगा।