{"_id":"57a22f214f1c1b56152bab0a","slug":"lovers-come-with-teenager-caught-in-the-middle-of-hooligans","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग आई किशोरी गुंडों के बीच में फंसी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी संग आई किशोरी गुंडों के बीच में फंसी
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को क्षेत्र में किशोरी के साथ अनहोनी होने की चर्चा सुबह से ही रही, लेकिन घटना के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। चर्चा करने वाले भी पुुलिस कार्रवाई से बचने के लिए अपना नाम बताने से बचते रहे। चर्चा के मुताबिक, प्रेमी के साथ आई एक किशोरी कुछ गुंडों के चक्कर में फंस गई। उसे रात भर एक होटल में रखा गया और सुबह वह कहीं छुड़वा दी गई। उसके बाद से उसकी कोई जानकारी नहीं है। क्षेत्र में किशोरी को बेचे जाने की भी चर्चा है। उधर, पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
मंगलवार रात बिलसंडा की ओर से आने वाली बस से एक प्रेमी युगल मकसूदापुर बस स्टैंड पर उतरे। इसी बस से दो युवक और उतरे और किशोरी से पूछताछ करने लगे। पूछताछ से हड़बड़ाया प्रेमी लड़की को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। युवकों ने उसका पीछा किया तो मौका पाकर किशोरी दुकानों के पीछे छिप गई। देर रात किशोरी दुकानों के पीछे से निकली तो मकसूदापुर में होटल चलाने वाले चार युवकाें ने उसे पकड़ लिया और शोर मचाने पर मारने की धमकी देते हुए होटल में ले गए। इस दौरान एक शराब दुकान के दो सेल्समैन भी होटल पर आ पहुंचे। चर्चा है कि किशोरी को रात भर होटल में रोककर गलत हरकतें की गईं।
होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों ने बताया कि तड़के तीन बजे किशोरी का प्रेमी चार-पांच लोगों को लेकर मकसूदापुर आया और किशोरी की तलाश की, लेकिन पता नहीं चलने पर लौट गया। इस बीच मौका पाकर होटल का एक कर्मचारी किशोरी को लेकर बंडा भाग निकला। बुधवार को होटल का कर्मचारी वापस लौट आया, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल रहा है। मामले की पूरे गांव में व्यापक चर्चा है। चर्चा है कि शायद साथ गया युवक किशोरी को कहीं बेच आया है। उधर, बंडा एसओ राजेश सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार करते हुए कहा कि यदि कोई शिकायत मिली तो जांच कराई जाएगी।