{"_id":"e10f5ba8f97ea11dc34aeecac3a72cc5","slug":"love-soside-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली शव दाह गृह में हुआ मामा-भांजी का अंतिम संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली शव दाह गृह में हुआ मामा-भांजी का अंतिम संस्कार
खुटार, शाहजहांपुर
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एक होटल में फांसी लगाकर मौत को गले लगाने वाले मामा-भांजी का
विज्ञापन
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद आगरा में बिजली शवदाह गृह में एक साथ अंतिम
संस्कार कर दिया गया। सुसाइड नोट में एक साथ दफन किए जाने और पास में कब्र
बनवाने की प्रेमी युगल की अंतिम अच्छा पूरी नहीं हो सकी।
गौरतलब है कि खुटार थाना क्षेत्र के युवक का खीरी के थाना हैदराबाद निवासी सगी भांजी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। भांजी मंझले मामा की पुत्री के मुंडन संस्कार में आई थी। भांजी का प्रेमी छोटा मामा यहां से उसे लेकर आगरा चला गया था और वहां दोनों ने शादी कर ली थी। शनिवार को दोनों ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी। सूचना पाकर परिवार के लोग आगरा गए थे। सुसाइड नोट में प्रेमी युगल ने साथ दफनाने और पास में कब्र बनाने की इच्छा जताई थी।
रविवार को आगरा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के लोगों को सौंप दिए गए। कुछ लोग शव घर लाना चाहते थे तो कुछ लोग आगरा में ही अंतिम संस्कार करना चाहते थे। अंत में बिजली शव दाह ग्रह में दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। पास में कब्र बनाए जाने की मामा-भांजी की अंतिम इच्छा पूरी नहीं हो सकी।
सकते में हैं परिवार के लोग
मामा-भांजी की आगरा में मौत की जानकारी पाकर परिवार के कुछ सदस्य तो शनिवार शाम आगरा रवाना हो गए थे। घर में बचे शेष सदस्य इस घटना से बेहद आहत हैं। उन्हें मामा के अपनी सगी भांजी से प्रेम संबंधों और दोनों के आत्महत्या कर लेने की घटना पर विश्वास ही नहीं हो पा रहा है। रिश्तों को कलंकि त करने वाली बात सामने आने के बाद से मामा के परिवार के लोग मकान से जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले। क्षेत्र में भी मामले को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं।