फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   loot

पुलिस सुस्त, बदमाश चुस्त और जनता पस्त

Fri, 20 Feb 2015 12:22 AM IST
आशुतोष शुक्ला, पुवायां
आशुतोष शुक्ला, पुवायां Updated Fri, 20 Feb 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
loot
सर्किल में लूट और चोरी की वारदातों से एक ओर जनता में जहां भय का माहौल बनता जा रहा है, वहीं पुलिस भी परेशान है। पुरानी घटनाओं से परेशान पुलिस को बुधवार रात गांव बगड़ेर में लूट के दौरान हत्या से एक और चुनौती मिल गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जनवरी माह में पुवायां के गांव बिलसड़ी में बदमाशों ने घर के लोगों को बंधक बनाकर नगदी जेवर लूट लिया था। इसके बाद चोरों ने गांव बसखेड़ा बुजुर्ग में दो घरों से नगदी जेवर सहित तीन लाख का माल साफ कर दिया। लगभग पांच दिन पूर्व बदमाश गांव कहमारा के तीन घरों में लोगों को बंधक बनाने के बाद नगदी, जेवर आदि सामान लूट ले गए। पुलिस कुछ सुराग लगा पाती कि बदमाशों ने नगर के मोहल्ला छावनी के चार घरों के लोगों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन

जनवरी माह में खुटार के गांव मुरादपुर और दिलीपपुर के तीन घरों में बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटपाट कर चुके हैं। दो दिन पूर्व गांव मुरादपुर में फिर से एक घर में लूट की वारदात पुलिस गश्त की पोल खोल रही है। ताबड़तोड़ घटनाओं से परेशान पुवायां पुलिस ने तमाम स्थानों पर दबिशें देकर संदिग्धों की धरपकड़ की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। कई वारदातों के कारण शनिवार की रात एसपी राजेंद्र प्रसाद यादव ने भी पुवायां में औचक निरीक्षण करते हुए गश्त चेक की और घटनाओं के खुलासे के लिए हो रही कार्रवाई के बारे में जानकारी ली थी। कई लूट और चोरी की वारदातों के अलावा अब पुलिस के लिए एक हत्या के केस का वर्कआउट करने का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बिंदुओं पर हो रही जांच
बगड़ेर में हुई हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना संदिग्ध लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
- यतेंद्र बाबू भारद्वाज, कोतवाली प्रभारी पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed