{"_id":"06a836179552fc9b6db677d266754baa","slug":"lives-lost-in-playing-with-snake-sitting-rajan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के साथ खेल में जान गवां बैठा राजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांप के साथ खेल में जान गवां बैठा राजन
पुवायां।
Updated Thu, 02 Jul 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला आनंद वाटिका निवासी 45 वर्षीय राजन को बचपन से ही सांपों के साथ खेलने का शौक था। इसी शौक ने बुधवार को उनकी जान ले ली। मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करने वाले राजन की मौत से घरवालों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
राजन के बड़े पुत्र राहुल ने बताया कि उसके पिता को सांप पकड़ने में महारथ हासिल थी। जमीन नहीं होने के कारण वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। बुधवार को नगर में किसी के यहां सांप निकला तो वह राजन को बुला ले गए। राजन सांप पकड़ने के बाद गले में डालकर आ रहा था। इसी दौरान सांप ने गले में फंदा लगाकर सिर में पीछे डस लिया। इसके बाद राजन बेहोश हो गए। जानकारी होने पर परिवार के लोग राजन को कई झाड़ फूंक करने वालों के पास ले गए, लेकिन फायदा नहीं होने पर लौटकर पुवायां के सरकारी अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण राजन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को राजन का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सीमा, तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है।