फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   light problem

निगोही में बिजली को तरसे लोगों ने रोड किया जाम

Thu, 01 Jan 2015 11:37 PM IST
निगोही (शाहजहांपुर)
निगोही (शाहजहांपुर) Updated Thu, 01 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
light problem
ओवरलोडिंग से फुंके कस्बे का ट्रांसफार्मर बदले नहीं जाने पर तीन दिन से बिजली संकट झेल रहे नागरिकों का गुस्सा बृहस्पतिवार को भड़क उठा। उन्होंने शाहजहांपुर-पीलीभीत रोड पर नारेबाजी करते हुए ट्रैफिक जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे थाने के एसआई ने पॉवर कारपोरेशन के जेई से फोन पर संपर्क साधा और बंद पड़े ट्रांसफार्मर शुक्रवार सुबह तक बदलकर बिजली सप्लाई चालू कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

कसबे में बारहराना मोहल्ले के पास लगा 400 केवी का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पहले ओवरलोडिंग से जल गया था। वहां लगाया गया दूसरा ट्रांसफार्मर बमुश्किल तीन घंटे बिजली देने के बाद ओवरलोडिंग से जल गया। वहां पर नए ट्रांसफार्मर का इंतजाम हो पाता कि दो दिन पहले थाने के पास और एक मदरसा के नजदीक रखे 400 केवी क्षमता वाले दोनों ट्रांसफार्मर जल जाने से कसबे की बिजली सप्लाई चौपट हो गई।
विज्ञापन

हालांकि, हमजापुर चौराहे वाला 250 केवी का ट्रांसफार्मर चालू रहा, लेकिन उससे केवल आसपास के इलाके को बिजली मिल सकी। बाजार समेत अन्य मोहल्लों की बत्ती गुल होने से घरेलू और व्यवसायिक कार्यों पर बुरा असर पड़ा। बावजूद इसके बिजली वालों ने सप्लाई में सुधार को कोई पहल नहीं की तो बृहस्पतिवार को दोपहर समाजसेवी श्रीपाल सिंह की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने थाने के सामने जमा होकर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटा तक हुए प्रदर्शन से पीलीभीत रोड पर जाम लगा तो दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बीसलपुर रूट की कई बसों समेत डग्गामार वाहन, गन्ने से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, तांगा बुग्गी आदि जाम में फंस गए। यह स्थिति देख थाने से आए एसआई वीरपाल सिंह ने नागरिकोें को समझाना चाहा, लेकिन बात नहीं बनी। इस पर एसआई ने मोबाइल पर जेई दिनेश दीक्षित को वस्तुस्थिति बताई। जेई से 24 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन मिलने के बाद ही लोग जाम खोलने को तैयार हुए।

इसलिए बार-बार फुंक रहे ट्रांसफार्मर
पॉवर कारपोरेशन ने बीपीएल परिवारों को 800 रुपये के रियायती शुल्क पर कनेक्शन देने का अभियान चला रखा है। प्रदर्शन में शामिल लोगों के अनुसार नए कनेक्शनोें की भरमार होने के बावजूद पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने पर ध्यान नहीं दिए जाने बार-बार ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं।


आज दो ट्रांसफार्मर बदलने की संभावना
एक्सईएन अशोक सुंदरम ने बताया कि दो ट्रांसफार्मर वर्कशाप से रिपेयर कराकर शुक्रवार निगोही में भेज दिए जाएंगे। मौसम की खराबी के कारण वर्कशाप में मरम्मत के बाद ट्रांसफार्मर की बाइंडिंग सूखने में वक्त लग रहा है, इसलिए तीसरा मिलने में कुछ देर लग सकती है। शुक्रवार को ही दोनों ट्रांसफार्मर बदलने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले जो ट्रांसफार्मर बदलकर लगाया गया था, उस पर कस्बे के लोगों ने ही प्राइवेट मिस्त्री से दूसरे ट्रांसफार्मर के तार जुड़वा दिए थे, अधिक लोड होने के कारण वह फुंक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed