फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Police Raid Major Gambling Den in Bichhiya Forest six Arrested Over four Lakh Seized

MP News: बिछिया जंगल में बड़े जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, छह जुआरी गिरफ्तार; चार लाख से ज्यादा का मशरूका जब्त

Sat, 22 Aug 2026 11:25 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहोडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहोडल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 11:25 AM IST
सार

शहडोल के अमलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने बिछिया जंगल के पास चल रहे जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए छह जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 30,200 रुपये नकद, चार मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन सहित चार लाख रुपये से अधिक का मशरूका जब्त किया है।

विज्ञापन
MP News Police Raid Major Gambling Den in Bichhiya Forest six Arrested Over four Lakh Seized
अमलाई थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शहडोल के अमलाई थाना पुलिस ने शुक्रवार रात लुकमपुर रोड स्थित बिछिया जंगल के किनारे चल रहे बड़े जुआ फड़ पर दबिश देकर छह जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने फड़ से 30 हजार 200 रुपये नकद, चार मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन सहित चार लाख रुपये से अधिक का मशरूका जब्त किया है। मामले में कुल आठ लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, जबकि दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि लुकमपुर रोड स्थित बिछिया जंगल के पास जुआ फड़ संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अमलाई भूपेंद्र मणि पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान छह लोगों को पकड़ लिया गया और मौके से नकदी सहित वाहन व मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुनीत गौतम, उत्तम कहार, अमित चौहान, सुनील कुमार राव, दीपक चतुर्वेदी और अतीक अंसारी उर्फ जुल्ली के रूप में बताई है। वहीं, अब्दुल रहमान और अनिल मंडल की तलाश की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) के तहत संगठित अपराध का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


चाचई क्षेत्र में भी बड़े जुआ फड़ की चर्चा
अमलाई थाना क्षेत्र से सटे अनूपपुर जिले के चाचई क्षेत्र में भी एक बड़े जुआ फड़ के संचालित होने की चर्चा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोयलांचल क्षेत्र का एक बड़ा जुआरी यहां फड़ संचालित कर रहा है, जहां एक रात में कई लाख रुपये का खेल होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP के छिंदवाड़ा अस्पताल में बड़ा हादसा: वार्मर में लगी आग, तीन नवजात झुलसे; जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

लोगों का कहना है कि इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस महानिरीक्षक से मामले की जांच कर जुआ फड़ बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed