{"_id":"69f2b352f0f1005363a2ac405e99c08a","slug":"light-problem-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर
Updated Tue, 17 Feb 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड और विश्वविद्यालय की परीक्षाएं नजदीक आने के बावजूद बिजली सप्लाई में कोई सुधार नहीं होने पर कांग्रेस सेवादल और राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस (एनएसयूआई) के कार्यकर्ता सोमवार को भड़क उठे। उन्होंने कलक्ट्रेट पर जमकर नारेबाजी की। बाद में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) पीके श्रीवास्तव को डीएम केनाम ज्ञापन देकर परीक्षाओं केमद्देनजर नौ घंटे की नियमित बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की।
पहले दोनों संगठनों के कार्यकर्ता टाउनहाल के कांग्रेस कार्यालय पर जमा हुए। वहां हुई बैठक में सेवादल केशहर मुख्य संगठक संजीव गुप्ता ने कहा कि सुबह और रात को होने वाली कटौती से छात्र-छात्राओं की परीक्षा तैयारी में बाधा पड़ रही है। नगर प्रभारी शारिक खां ने कहा कि तमाम गरीब परिवारों के बच्चे इनवर्टर नहीं होने से पढ़ाई नहीं कर पा रहे और इसे देखते बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए। इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस की शहर विधानसभा इकाई अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी, संजीव मिश्रा, संतोष शुक्ला, अदीब अहमद, मो. मोहतशिम, सोमेंद्र वर्मा आदि शामिल रहे।