{"_id":"24d846e84d33f24da11df05c83eed9ef","slug":"lesbian-lover-could-not-lie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सकी किशोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सकी किशोरी
खुटार।
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ले में शादी न हो पाने से निराश प्रेमी युगल ने जहर का सेवन कर लिया था। इसपर प्रेमी की मौत हो गई, जिसकी दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। लड़की पूरी रात प्रेमी का नाम रटती रही। घर वालों से प्रेमी के अंतिम दर्शन कराने की रट भी लगाती रही, लेकिन उसकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। लड़की को घरवालों ने सोमवार सुबह रिश्तेदारी में भेज दिया।
गौरतलब है कि नगर के एक युवक का पड़ोस की सजातीय लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर लड़की के घरवालों ने प्रेमी और उसके परिवार के लोगों से गाली गलौज करने के साथ ही लड़की के घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी थी। रविवार सुबह प्रेमी की जहर खाने से मौत हो गई थी। जानकारी पाकर प्रेमिका ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इलाज के बाद उसकी हालत ठीक हो गई थी। प्रेमी के भाई ने लड़की पक्ष पर भाई को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रविवार शाम युवक का शव घर पहुंचने की जानकारी पाकर लड़की पूरी रात प्रेमी के अंतिम दर्शन करा देने की रट लगाए रही, लेकिन घर वालों ने उसकी एक न सुनी। प्रेमी के परिवार के लोगों को लड़की के आने और प्रेमी को देखने से कोई एतराज नहीं था। सोमवार सुबह लड़की को रिश्तेदारी में भेज दिया गया। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि अभी इस मामले को कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। मृतक के भाई की तहरीर पर जांच की जा रही है।