{"_id":"5707eec44f1c1be76fc810cc","slug":"large-debtors-and-defaulters-came-under-scrutiny","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडे़ देनदार व डिफाल्टर आए जांच के घेरे में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बडे़ देनदार व डिफाल्टर आए जांच के घेरे में
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के बहुचर्चित महेश नागपाल उर्फ भूरा पंजाबी हत्याकांड में पुलिस ने अपने नेटवर्क से बड़े देनदाराें व डिफाल्टराें को जांच के घेरे में ले लिया है। इससे भूरा पंजाबी से मोटी राशि का लेनदेन करने वाले लोगाें में खलबली मच गई है।
विगत शनिवार को नगर के पाश इलाके मोहल्ला दातागंज में साहूकार महेश नागपाल उर्फ भूरा पंजाबी की अज्ञात बाइक सवाराें ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद नागरिकाें ने हाईवे पर तीन घंटे तक जाम लगा दिया था।
लोगाें का मानना है कि उक्त प्रकरण में जिन परिस्थितियाें में भूरा पंजाबी की हत्या की उससे नहीं लगता कि उक्त हत्या लूटपाट को लेकर की गई वरन बड़े ही सुनियोजित ढंग से हत्याराें ने भूरा पंजाबी को गोली मार कर यह सुनिश्चित कर लिया कि उसकी मौत हो चुकी है। उसके बाद ही हत्यारे घटनास्थल से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियाें का यह भी कहना है कि यदि हत्या लूटपाट के उद्देश्य से की गई होती तो मृतक की जेब से लगभग 14 सौ रुपये नहीं निकलते जो कि घटना के तुरंत बाद पहुंचने वाले कुछ लोगाें ने निकालकर भूरे के परिजनाें को दिये थे। उधर, कोतवाल अरूण कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस अपने ढंग से मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना में लिप्त आरोपियाें को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।