{"_id":"6bf655dad17381fdce18e0832a9de93d","slug":"lakshmipur-village-electoral-rivalry-between-the-two-sides-clash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव लक्ष्मीपुर में चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव लक्ष्मीपुर में चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट
खुटार।
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में शुक्रवार को मतदान के दौरान विवाद होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था और कई लोगों के घरों में घुसकर मारपीट की थी। इसको लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच तनातनी बन गई थी। पुलिस ने इस मामले कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे माहौल और खराब हो गया।
शनिवार सुबह दोनों ओर के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी चलने से कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष से गांव लक्ष्मीपुर के गुरदेव सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चुनाव रंजिश में हरी सिंह कई लोगों के साथ शनिवार सुबह उनके घर घुस पड़ा और बलवीर सिंह, त्रिलोक सिंह, तरविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, मलकीत सिंह आदि को लाठी और कांता आदि से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
उधर, दूसरे पक्ष के हरीसिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार रात गुरदेव सिंह, मलकीत सिंह, बलवीर सिंह, त्रिलोक सिंह, अमरजीत सिंह उसके घर घुस आए और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उसके पुत्र अर्पण और हरप्रीत घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण बलवीर सिंह, त्रिलोक सिंह, तरविंदर सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर, गांव लक्ष्मीपुर की तमाम महिलाएं थाने पहुंचीं और एसओ जसवीर सिंह से मिलकर गुरदेव सिंह पर तमाम आरोप लगाए। पुलिस ने महिलाओं का समझाकर वापस भेज दिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
जिपं सदस्य प्रत्याशी सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मकसूदापुर/बंडा। शुक्रवार को मतदान के बाद गांव बरीबरा में मारपीट और पथराव के मामले में बंडा प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़े सुधीर सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गौरतलब है कि वर्तमान जिला पंचायत सदस्य गांव बरीबरा रंजोध सिंह बंडा प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव मैदान में उतरे थे। इसी सीट से उन्हीं के गांव के सुधीर सिंह भी चुनाव मैदान में थे। शुक्रवार का मतदान के दौरान सुधीर के पिता रामपाल सिंह और रंजोध के पिता मंजीत सिंह के बीच विवाद हो गया था। मतदान के बाद रात में दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और लाठी, डंडे चलने के साथ ही पथराव में रामपाल के पक्ष के धर्मेंद्र, टिंकू, विश्राम, श्रीराम और दूसरे पक्ष से मंजीत सिंह, दलजीत सिंह, साहब सिंह, बलविंदर सिंह, परमजीत सिंह घायल हो गए थे। रजविंदर सिंह की ओर से सुधीर सिंह, रामपाल सिंह, गुड्डू सिंह, महेंद्र सिंह, वीपी सिंह, महिपाल सिंह के खिलाफ हमला कर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। परमजीत को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।