{"_id":"59bfc1ed4f1c1b38688b51f7","slug":"labor-s-death-in-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Mon, 18 Sep 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
मदद को आगे आए पड़ोसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
देवीपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय महेंद्र पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक हालत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा निवासी महेंद्र पाल पुत्र रामकुमार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार को गांव में बनाए गए सरकारी शौचालय की रंगाई-पुताई कर शाम को घर पहुंचे। कुछ ही देर में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिवार वाले उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मेमो के जरिए सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों ने बताया कि मजदूर की पत्नी मुन्नी देवी की पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे गुड़िया (18), अनिल (16) हैं। पहले मां और अब पिता की मौत के बाद बच्चों के पालन पोषण को लेकर संकट की स्थिति बन गई है। हर कोई इसको लेकर खासा आहत दिखाई दिया।