{"_id":"5749eb644f1c1b544b690ffc","slug":"kota-stone-in-a-meeting-to-choose","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा चयन के लिए बुलाई बैठक में पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटा चयन के लिए बुलाई बैठक में पथराव
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 29 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भटिउरिया बुजुर्ग में कोटेदार के चयन के लिए बुलाई गई खुली बैठक में हंगामा होने पर बैठक निरस्त कर दी गई। प्रधान ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट और पथराव करने का आरोप लगाया है। शनिवार को गांव में कोटेदार का चयन किया जाना था। प्रधान इसरत बानो ने शुक्रवार को ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देकर बैठक में हंगामा होने की आशंका जताई थी। इस कारण दरोगा वीर सिंह सिपाहियों के साथ बैठक में मौजूद थे। एडीओ पंचायत अरविंद शर्मा ने बैठक शुरू किए जाने की घोषणा की तो कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रधान का आरोप है कि बैठक शुरू होते ही कुछ लोग उनसे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने बैठक से भागकर जान बचाई। पथराव होने से भगदड़ मच गई। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि प्रधान की तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है। दरोगा वीरसिंह ने बताया कि हंगामा होने के कारण बैठक निरस्त की गई है। पथराव आदि नहीं हुआ है।
विज्ञापन