{"_id":"c68555ca3860af717426f9d16966569d","slug":"kidnap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वस्त्र कर बनाई क्लिपिंग, सिर पर डाला तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्वस्त्र कर बनाई क्लिपिंग, सिर पर डाला तेजाब
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 13 Dec 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक फार्म हाउस पर उसकी जमकर पिटाई करने के बाद निर्वस्त्र कर वीडियो क्लिपिंग बनाई गई और सिर पर तेजाब डाल दिया गया। आरोपी उसे मृत समझकर खुटार के पास फेंककर भाग गए। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पवन ने बताया कि उसके पास मैजिक वाहन है। लगभग एक पखवाड़ा पूर्व पुवायां के एक व्यक्ति ने उसके चालक को पीट दिया था। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। तहरीर देने पर आरोपी उससे खुन्नस मानने लगे थे। बृहस्पतिवार को भी उसके वाहन चालक को पीटा गया। पुवायां पहुंचने पर राजीनामा करने की बात कहते हुए उसे एक स्थान पर बुलाया गया और वहां से उसका अपहरण कर कार में डालकर गांव नत्थापुर के एक फार्म हाउस पर ले जाया गया।
आरोपियों ने फार्म हाउस पर उसकी जमकर पिटाई की और सारे कपड़े उतरवाकर वीडियो क्लिपिंग बनाई। इसके बाद उसके सिर पर तेजाब डाल दिया गया। बेहोश हो जाने पर आरोपी उसे मृत समझकर खुटार के गन्ना क्रेशर के पास फेंककर भाग निकले। जानकारी पाकर परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर पता चला कि उसके पास से 380 रुपए की नगदी, मोबाइल और सोने की अंगूठी भी लूट ली गई है। शुक्रवार को परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खुटार एसओ राजेश सिंह का कहना है कि घटना पुवायां क्षेत्र की है। घायल को वहीं तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए।