फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   kidnap child found by police

पांच माह पूर्व अपहृत किशोरी बरामद

Wed, 07 Jan 2015 12:29 AM IST
सेहरामऊ दक्षिणी।
सेहरामऊ दक्षिणी। Updated Wed, 07 Jan 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने
विज्ञापन
किशोरी को कुतुआपुर स्थित मंदिर के पास से बरामद कर लिया। जबकि प्रेमी भागने में सफल रहा।
क्षेत्र के एक गांव से पांच माह पूर्व 15 वर्षीय किशोरी को हरदोई के थाना पाली अंतर्गत गांव फदनापुर में रहने वाले मितान अपने भाई फूलचंद्र एवं क्षेत्र के गांव बिसाफकलां में रहने वाले संदीप कुमार के साथ 31 जुलाई 2014 को तमंचे के बल पर रात को घर से उस समय अपहरण कर ले गए थे जब उसका पिता फसल की रखवाली के लिए खेत पर गया हुआ था। किशोरी अपने छोटे भाइयों के साथ घर पर मौजूद थी। पुलिस ने बरामद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष केके वर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।


किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
सेहरामऊ दक्षिणी। क्षेत्र के एक गांव निवासी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पड़ोस में रहने वाले गोधन और उसका रिश्तेदार सर्वेश गत 23 दिसंबर को उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed