फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kerosene Spray The young man climbed on the roof

मिट्टी का तेल छिड़ककर छत पर जा चढ़ा युवक

Sat, 25 Apr 2015 11:12 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Sat, 25 Apr 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Kerosene Spray The young man climbed on the roof
क्षेत्र के गांव टेहरी ढुकरी में शनिवार को दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मां के जेवर और जमीन में हिस्सा दिलाने की मांग लेकर गांव का 40 वर्षीय विनोद कुमार अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर छत पर चढ़ गया। मकान के पास जाने वालों पर वह पत्थर फेंकने लगा। दो घंटे बाद कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने विनोद की पुत्री अंकिता की आड़ लेकर उस पर बमुश्किल काबू पाया और उसे पकड़कर हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन

शनिवार दिन में लगभग 11 बजे विनोद ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया। हाथ में माचिस, छुरी और कमर की बेल्ट में भाला लगाकर वह एक मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया। विनोद छत से चिल्लाने लगा कि मां कमला देवी की लगभग 20 दिन पूर्व मौत हो जाने पर भाइयों ने सारे जेवर कब्जा लिए हैं। ढाई एकड़ जमीन में भी उसे हिस्सा नहीं दिया जा रहा है। हिस्सा नहीं मिलने पर वह आग लगाकर जान दे देगा। शोर होने पर गांव के तमाम लोग मौकेे पर जमा हो गए। लोगों ने मकान के पास जाकर उसे समझाने का प्रयास किया तो वह पत्थर फेंकने लगा।
विज्ञापन

मामले की जानकारी अधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया। एसडीएम लालबहादुर, सीओ उमेश शर्मा, कोतवाली प्रभारी एके सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के काफी समझाने के बाद भी विनोद छत से उतरने को तैयार नहीं हुआ और आत्मदाह की धमकी देता रहा। अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंच गया। लगभग दो घंटे तक चल हाई वोल्टेज ड्रामे से परेशान कोतवाल ने विनोद की पुत्री अंकिता की मदद से घर का दरवाजा खुलवाया। अंकिता को ढाल बनाकर इंस्पेक्टर एके सिंह छत पर पहुंचे और विनोद को दबोच लिया। इसके बाद उसे थाने लाया गया। पुलिस ने विनोद का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। कोतवाली प्रभारी एसके सिंह का कहना है कि विनोद नशेड़ी है। लोगों के बरगलाने पर वह ऐसा कर रहा है। विनोद के मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उसका 151 में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम कार्यालय पर भी कर चुका है हंगामा
पुवायां। विनोद शुक्ला दो दिन पहले शाहजहांपुर जाकर डीएम कार्यालय पर भी हंगामा कर चुका है। उसने डीएम से मिलकर कहा था कि मां कमला देवी की आंगनबाड़ी की नौकरी हासिल करने के लिए भाई और उसकी बीवी ने मां को मार डाला है और सारी संपत्ति भी हड़प ली है। उसे भी मारने की योजना है। डीएम ने विनोद को एडीएम को सौंपकर समस्या का निस्तारण कराने को कहा था। एडीएम ने विनोद को सदर कोतवाल के हवाले कर उसके मामले की जांच के निर्देश दिए थे। शनिवार को फिर से आत्मदाह की धमकी देकर विनोद ने हंगामा कर दिया।


नशे का आदी है विनोद
पुवायां। डीएम कार्यालय के बाद शनिवार को घर पर हंगामा करने वाला विनोद नशे का आदी है। गांव के लोग बताते हैं कि विनोद के छोटे भाई सरोज और मनोज भी उसके साथ ही रहते हैं। सभी का खाना भी एक ही जगह बनता है। विनोद के बच्चों सरोज और मनोज ही पढ़ा रहे हैं। विनोद की पत्नी रेखा देवी का कहना है कि उसके पति जो कह रहे हैं उतना ज्यादा कुछ नहीं है। उसने भी पति के नशा करने की बात स्वीकार की। रेखा ने बताया कि खेती भी संयुक्त रूप से की जाती है। कुछ हिसाब किताब का विवाद है जिसको लेकर पति ज्यादा ही परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed